• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel के Rs 500 से कम के रीचार्ज पर 2 महीनों तक उठाएं 2GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा

Airtel के Rs 500 से कम के रीचार्ज पर 2 महीनों तक उठाएं 2GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा

Airtel के इस सस्ते रीचार्ज प्लान में मिलेंगे हूबहू 599 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान वाले बेनेफिट, लेकिन कीमत में है काफी अंतर।

Airtel के Rs 500 से कम के रीचार्ज पर 2 महीनों तक उठाएं 2GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा
ख़ास बातें
  • Airtel के इस प्लान की वैधता 56 दिन तक की है
  • 599 रुपये के पैक में मिलता है Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन
  • 449 रुपये के पैक में मौजूद है हूबूह 599 रुपये वाले पैक के बेनेफिट्स
विज्ञापन
Airtel को अपने महंगे रीचार्ज प्लान के लिए जाना जाता है, लेकिन कंपनी कई ऐसे गुप्त रीचार्ज प्लान भी लेकर आती है जिसमें यूज़र्स को बजट-फ्रेंडली कीमत में अच्छे-खासे बेनेफिट्स प्राप्त होते हैं। डेली 2GB डाटा वाले यदि लॉन्ग टर्म प्लान की बात करें, तो आपके जहन में सबसे पहले एयरटेल का 599 रुपये वाला रीचार्ज प्लान आएगा जो कि 56 दिन की वैधता के साथ आपको डेली 2 जीबी डाटा और फ्री कॉलिंग जैसे कई बेनेफिट्स प्रदान करता है। हालांकि, Jio और Vi जैसी कंपनियां इतनी कीमत में 84 दिन तक की वैधता प्रदान करती है। लेकिन यदि आप Airtel ग्राहक हैं तो निराश न हों... कंपनी आपके लिए समान बेनेफिट वाला प्लान सस्ती कीमत में भी लेकर आती है, आइए जानते हैं उस प्लान के बारे में।

Airtel के 599 रुपये वाले प्लान की तरह बेनेफिट प्रदान करने वाले जिस प्लान की जानकारी आज हम आपको इस लेख में देने जा रहे हैं, वो है 449 रुपये का प्लान। जी हां, यह 500 रुपये से भी सस्ता प्लान हूबहू आपको 599 रुपये वाले बेनेफिट्स प्रदान करता है। यह प्लान 56 दिन की वैधता के साथ ही आता है। इस प्लान में आपको किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग प्राप्त होगी। इसके अलावा, प्लान में डेली 2 जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए मुहैया कराया जाता है, बिल्कुल 599 रुपये प्लान की तरह ही। साथ ही इस प्लान में डेली 100 फ्री एसएमएस की सुविधा भी शामिल है।

बात यदि 599 रुपये के रीचार्ज प्लान की करें, तो इसमें भी आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 2 जीबी डाटा और डेली 100 फ्री एसएमएस की सुविधा मिलती है। वहीं, इस प्लान की वैधता भी 56 दिन तक की ही है।

अब आप सोच रहे होंगे कि Airtel का 599 रुपये वाले पैक और 449 रुपये वाले पैक में यदि एक जैसे बेनेफिट हैं, तो इनकी कीमत में इतना अंतर क्यों है? कीमत में अंतर एक प्रमुख वजह के कारण है। दरअसल, 599 रुपये वाला पैक 1 साल तक के Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन के साथ आता है, जबकि 449 रुपये के प्लान में आपको यह सुविधा प्राप्त नहीं होगी। इसके अलावा, दोनों प्लान बिल्कुल एक जैसे ही हैं।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »