Airtel का 299 रुपये वाला प्लान, वाकई में मिलेंगे अनलिमिटेड कॉल और एसएमएस

Airtel के ख़ास प्रीपेड प्लान लाए जाने की खबर है। यह प्लान असीमित वॉयसकॉल और एसएमएस लाभ के साथ...

Airtel का 299 रुपये वाला प्लान, वाकई में मिलेंगे अनलिमिटेड कॉल और एसएमएस

Airtel का 299 रुपये वाले प्लान

विज्ञापन
Airtel के ख़ास प्रीपेड प्लान लाए जाने की खबर है। यह प्लान असीमित वॉयसकॉल और एसएमएस लाभ के साथ आया है। इस पैक की कीमत 299 रुपये है, जिसमें यूज़र को असीमित लोकल, एसटीडी, रोमिंग वॉयस कॉल (बिना दैनिक व साप्ताहिक सीमा के) का फायदा मिलेगा। इसके अतिरिक्त 299 रुपये वाले पैक में 100 एसएमएस हर दिन मिलेंगे। इसकी वैधता 45 दिन की होगी। हालांकि, Airtel का एक अन्य प्रीपेड पैक प्लान भी है, जो 299 रुपये वाला है। इसमें यूज़र को असीमित वॉयस कॉल (लिमिट में), 100 एसएमएस हर दिन, 1.4 जीबी डेटा हर दिन मिलता है। इसकी वैधता 42 दिन है।

टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पैक एयरटेल प्रीपेड यूज़र के लिए ओपन मार्केट विकल्प के तौर पर उतारा गया है। पैक की विस्तार से जानकारी ना तो एयरटेल ऐप पर है और न ही साइट पर। अगर यह पैक वाकई चलन में आता है, तो इसका मुकाबला Jio, Vodafone के सिर्फ असीमित वॉयस कॉल व एसएमएस पैक से नहीं होगा।

ऐसा लग रहा है कि Airtel का यह प्लान, उन लोगों के लिए है जो जमकर कॉल करते हैं। लेकिन डेटा को लेकर भी बाज़ार में कम मारामारी नहीं है। इस सप्ताह से पहले एयरटेल ने 449 रुपये वाला पैक उतारा था, जो यूज़र को 2 जीबी डेटा हर दिन देता है। इसमें ग्राहकों को कुल 140 जीबी डेटा दिया जाता है।

साथ में मिलता है असीमित कॉल, 100 एसएमएस हर दिन। प्लान की वैधता 70 दिन की है। Jio का समान प्लान 448 रुपये वाला है। यह यूज़र को कुल 168 जीबी डेटा देगा। ग्राहक इस प्लान के तहत 2 जीबी डेटा हर दिन पा सकते हैं। साथ में असीमित कॉल, 100 एसएमएस हर दिन का लाभ मिलेगा। प्लान की वैधता 84 दिन की है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel, Reliance Jio, jio
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 600 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, iPhone 17 Pro Max जैसा हो सकता है कैमरा मॉड्यूल
  2. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  3. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  4. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा
  5. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  6. 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
  8. 8 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन
  9. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  10. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »