• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • विदेश घूमने के लिए बेस्ट है Airtel का ये अनलिमिटेड इनकमिंग और 3GB डाटा प्लान, जानें कीमत

विदेश घूमने के लिए बेस्ट है Airtel का ये अनलिमिटेड इनकमिंग और 3GB डाटा प्लान, जानें कीमत

हाल ही में हमने आपको Airtel कंपनी के सबसे महंगे इंटरनेशनल रोमिंग पैक की जानकारी दी थी, जिसकी कीमत 14,999 रुपये थी। यह पैक 365 दिन तक की वैधता के साथ आता था। लेकिन यदि आप शॉर्ट इंटरनेशनल ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह किफायती प्लान आपके लिए बड़े काम का साबित हो सकता है।

विदेश घूमने के लिए बेस्ट है Airtel का ये अनलिमिटेड इनकमिंग और 3GB डाटा प्लान, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • Airtel के इस इंटरनेशनल रोमिंग पैक में 10 दिन की वैलिडिटी मिलती है
  • प्लान में 3GB डाटा पैक प्राप्त होगा
  • साथ ही इसमें 100 एसएमएस भी प्राप्त होते हैं
विज्ञापन
टेलीकॉम कंपनियों के International Roaming पैक काफी एक्सपेंसिव होते हैं। हाल ही में हमने आपको Airtel कंपनी के सबसे महंगे इंटरनेशनल रोमिंग पैक की जानकारी दी थी, जिसकी कीमत 14,999 रुपये थी। हालांकि, आपकी जेब का ख्याल रखते हुए हमने आपकी सहूलियत के लिए एयरटेल के एक किफायती इंटरनेशनल रोमिंग पैक की तलाश की है, जो कि अच्छे-खासे बेनेफिट्स व वैलिडिटी से लैस है। हालांकि, यह पैक आपके लिए तब ही लाभदायक होगा, जब आपकी इंटरनेशनल ट्रिप 1 हफ्ते या फिर 10 दिन की हो। आइए जानते हैं एयरटेल के इस प्लान के बारे में।

Airtel के इस इंटरनेशनल रोमिंग पैक की कीमत 1,499 रुपये है, जो कि 10 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। यदि आप 1 हफ्ते या फिर 10 दिन तक की इंटरनेशन ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं, तो एयरटेल का यह पैक आपके लिए कई बेनेफिट्स लेकर आया है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड इनकमिंग कॉलिंग की सुविधा प्राप्त होती है, जिसका मतलब 10 दिन तक की वैलिडिटी में आपको फ्री इनकमिंग कॉल्स प्राप्त होंगी। इससे होगा यह कि आपके पास बैलेंस बचा हो या न हो, आपके अपने दूसरे देश में फोन कॉल के माध्यम से आपसे जुड़े रहेंगे।

इसके अलावा, प्लान में 3GB डाटा पैक प्राप्त होगा, जिसका इस्तेमाल भी आपक 10 दिन के अंदर कर सकते हैं। एयरटेल का यह इंटरनेशनल रोमिंग पैक आपको 250 मिनट देता है, जिसमें आप लोकल व इंडिया कॉलिंग का लाभ ले सकते हैं। साथ ही इसमें 100 एसएमएस भी प्राप्त होते हैं।

हाल ही में हमने आपको Airtel कंपनी के सबसे महंगे इंटरनेशनल रोमिंग पैक की जानकारी दी थी, जिसकी कीमत 14,999 रुपये थी। यह पैक 365 दिन तक की वैधता के साथ आता था। लेकिन यदि आप शॉर्ट इंटरनेशनल ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए यह 1,499 रुपये वाला किफायती प्लान भी बड़े काम का साबित हो सकता है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »