• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel के इन रीचार्ज प्लान के साथ फोन पर Live देख सकेंगे IPL 2021 मैच, फ्री मिलेगा Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन

Airtel के इन रीचार्ज प्लान के साथ फोन पर Live देख सकेंगे IPL 2021 मैच, फ्री मिलेगा Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन

Airtel यूज़र्स को नहीं पड़ेगी अलग से Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन लेने की जरूर, इन प्रीपेड प्लान के साथ मुफ्त मिलेगा सब्सक्रिप्शन। अपने स्मार्टफोन व अन्य डिज़ाइन पर देख सकेंगे Live IPL 2021 मैच

Airtel के इन रीचार्ज प्लान के साथ फोन पर Live देख सकेंगे IPL 2021 मैच, फ्री मिलेगा Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन
ख़ास बातें
  • Airtel के प्लान में मिलता है Disney+ Hotstar Vip सब्सक्रिप्शन
  • प्लान में एयरटेल प्रदान करती है 1 साल तक का मुफ्त सब्सक्रिप्शन
  • आईपीएल मैच 9 अप्रैल से होने वाले हैं शुरू
विज्ञापन
इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (IPL 2021) की शुरुआत इस शुक्रवार 9 अप्रैल से होने जा रही है। पहला मैच Mumbai Indians और Royal Challengers Bangalore के बीच खेला जाएगा, जिसका प्रसारण शाम 7.30 बजे शुरू होगा। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण फैन्स आईपीएल मैच का लुफ्त स्टेडियम में नहीं उठा पाएंगे। लेकिन फैन्स का मज़ा किरकिरा न हो इसलिए BCCI ने इस साल भी IPL 2021 के लाइवस्ट्रीम के लिए Disney+ Hotstar के साथ साझेदारी की है। यानी कि अब आप Disney+ Hotstar के जरिए आईपीएल का 14वां सीज़न अपने स्मार्टफोन व स्मार्ट टीवी पर भी देख सकेंगे। यदि आप डाय हार्ट आईपीएल फैन हैं, जो जल्द से जल्द डिज़नी प्लस हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन ले लीजिए, जिसकी वार्षिक कीमत 399 रुपये है। लेकिन यदि आप Airtel यूज़र हैं, तो आपको अलग से डिज़नी+ हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेने की आवश्यकता नहीं है। जी हां, टेलीकॉम कंपनी अपने कई रीचार्ज प्लान के साथ मुफ्त डिज़नी+ हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन प्रदान करती है। आज हम आपको इन्हीं कुछ प्लान्स की जानकारी देने जा रहे हैं।

Airtel के जिन प्लान्स के साथ आपको मुफ्त Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन प्राप्त होता है, उनकी कीमत 401 रुपये, 599 रुपये और 2,698 रुपये है। शुरुआत 401 रुपये के प्लान से करें, तो यह एक डेटा पैक है। जिसमें आपको 28 दिन की वैधता के साथ 30GB डेटा मुहैया कराया जाता है। हालांकि, खास बात यह है कि इसके साथ मुफ्त मिलने वाले डिज़नी प्लस हॉटस्टार VIP सब्सक्रिप्शन की वैधता पूरे 1 साल की है। जी हां, जिसका मतलब यह है कि आप आईपीएल मैच खत्म होने के बाद भी डिज़नी प्लस हॉटस्टार प्लेटफॉर्म के विभिन्न कॉन्टेंट को एक्सेस कर सकेंगे।

599 रुपये के प्लान में 56 दिन की वैधता के साथ डेली 2GB डेटा मुहैया कराया जाता है। इसके अलावा इस पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग व डेली 100 एसएमएस मुफ्त मिलते हैं। बाकि इस प्लान में भी आपको 1 साल की वैधता के साथ Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन प्राप्त होता है। 2698 रुपये के प्लान में आपको 1 साल तक डेली 2GB डेटा मिलता है, जिसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग व डेली 100 एसएमएस मुफ्त मिलते हैं। इसके साथ इस प्लान में भी 1 साल का Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन शामिल है।

आपको बता दें, डिजनी+ हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन की कीमत 399 रुपये है। सब्सक्रिप्शन में सिनेमा, मूवी, स्पोर्ट्स, डिजनी+ के किड्स केंटेंट का एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा भारतीय टीवी शो और फिल्मों को सबसे पहले देखने की सुविधा भी होती है। ठीक इसी तरह आईपीएल मैच का भी मज़ा आप इस प्लेटफॉर्म पर ले सकत हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »