• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel के ज्यादातर सब्सक्राइबर्स को अब नहीं मिलेगा Zee5 प्रीमियम सब्सक्रिप्शन

Airtel के ज्यादातर सब्सक्राइबर्स को अब नहीं मिलेगा Zee5 प्रीमियम सब्सक्रिप्शन

Airtel के 289 रुपये प्रीपेड प्लान में Zee5 Premium और Airtel Xstream प्रीमियम सदस्यता का लाभ मिलता है। इस प्लान में Shaw Academy के जरिए एक साल के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोर्स और मुफ्त Wynk Music एक्सेस मिलता है।

Airtel के ज्यादातर सब्सक्राइबर्स को अब नहीं मिलेगा Zee5 प्रीमियम सब्सक्रिप्शन

Airtel ने हाल ही में 251 रुपये का 4G डेटा वाउचर भी लॉन्च किया है

ख़ास बातें
  • पहले 149 रुपये से ऊपर के सभी प्लान में मिलता था मुफ्त ZEE5 प्रीमियम
  • अब 289 रुपये के प्लान के अलावा सभी प्लान में बंद हो गया है यह ऑफर
  • एयरटेल के 289 रुपये प्लान में मिलता है रोज़ाना 1.5 जीबी हाई स्पीड डेटा
विज्ञापन
Airtel ने मई में Zee5 के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाया था, जिसके तहत ग्राहकों को प्रीपेड प्लान में Zee5 प्रीमियम सब्सक्रिप्शन जाता है। यह Airtel-Zee5 समर बोनांजा प्रमोशनल ऑफर अब समाप्त हो गया है और सभी प्रीपेड प्लान अब Zee5 प्रीमियम सब्सक्रिप्शन नहीं देंगे। हालांकि, एक प्लान है जो अभी भी ज़ी5 सदस्यता के साथ लिस्टेड है। यह नया लॉन्च किया गया 289 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान है। एयरटेल-ज़ी5 समर बोनांजा ऑफर सभी Airtel Thanks यूज़र्स के लिए लॉन्च किया गया था, जिन्होंने 149 रुपये और उससे अधिक कीमत का अनलिमिटेड रिचार्ज प्लान लिया था।

एयरटेल वेबसाइट और Airtel Thanks ऐप दोनों में सभी प्रीपेड प्लान्स से Zee5 प्रीमियम सब्सक्रिप्शन ऐड-ऑन को हटा दिया गया है। केवल हाल ही में लॉन्च किए गए 289 रुपये प्रीपेड प्लान को अभी भी Zee5 प्रीमियम मेंबरशिप ऑफर के साथ लिस्ट किया गया है। एयरटेल ने 289 प्रीपेड प्लान को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया था और इसमें रोज़ाना 1.5 जीबी हाई स्पीड डेटा, असीमित लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल के साथ प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस मिलते हैं। एयरटेल के इस नए प्रीपेड प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

इस प्रीपेड रीचार्ज प्लान में Zee5 Premium और Airtel Xstream प्रीमियम सदस्यता का लाभ मिलता है। इस प्लान में Shaw Academy के जरिए एक साल के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोर्स और मुफ्त Wynk Music एक्सेस मिलता है। इस पैक से रीचार्ज कराने वाले ग्राहकों को FASTag पर 150 रुपये का कैशबैक भी मिलता है।

इससे अलग बता दें कि हाल ही में Airtel ने एक 251 रुपये का नया 4G डेटा वाउचर भी लॉन्च किया है। यह प्रीपेड डेटा पैक ग्राहकों को कुल 50 जीबी डेटा देता है और यह बिना किसी वैधता के साथ आता है। इस नए पैक पर कोई दैनिक डेटा कैप नहीं है और सब्सक्राइबर अपनी सुविधानुसार 50 जीबी डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस डेटा पैक की वैधता आपके मौजूदा बेस पैक की वैधता के हिसाब से होगी, जिसका रीचार्ज आपने कॉल करने और एसएमएस लाभों के लिए कराया होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel Zee5, Airtel Zee5 Offer, airtel offers

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »