Airtel के नए प्रीपेड रिचार्ज! Free मिल रहा Netflix और Disney Hotstar! जानें डिटेल

Airtel New Prepaid Recharge Plans : इन रिचार्ज प्‍लान के साथ 84 दिनों की वैलिडिटी दी जाती है।

Airtel के नए प्रीपेड रिचार्ज! Free मिल रहा Netflix और Disney Hotstar! जानें डिटेल

ओटीटी की पेशकश करने वाला एयरटेल का पहला रिचार्ज प्‍लान 869 रुपये का है। यह प्‍लान 84 दिनों की वैलि‍डिटी के साथ आता है।

ख़ास बातें
  • एयरटेल ने पेश किए नए रिचार्ज प्‍लान
  • 869 रुपये और 1499 रुपय के प्‍लान
  • डिज्‍नी हॉटस्‍टार और नेटफ्लिक्‍स का मिल रहा सब्‍सक्र‍िप्‍शन
विज्ञापन
Airtel New Prepaid Recharge Plans : टेलीकॉम दिग्‍गज एयरटेल अपने प्रीपेड ग्राहकों को रिचार्ज प्‍लान पर कई बेनिफ‍िट्स पेश करती है। जब से ओटीटी लोगों की जरूरत बना है, टेलीकॉम कंपनियों ने उन्‍हें भी अपने प्‍लान में बंडल करना शुरू कर दिया है। एयरटेल के पास ऐसे 2 नए रिचार्ज प्‍लान हैं, ज‍िन पर ग्राहकों को Netflix और Disney Hotstar का सब्‍सक्र‍िप्‍शन पेश किया जा रहा है। इन रिचार्ज प्‍लान के साथ 84 दिनों की वैलिडिटी दी जाती है। आइए जानते हैं डिटेल। 
 

Airtel Rs 869 Prepaid plan

ओटीटी की पेशकश करने वाला एयरटेल का पहला रिचार्ज प्‍लान 869 रुपये का है। यह प्‍लान 84 दिनों की वैलि‍डिटी के साथ आता है। इतने दिनों तक अन‍लिमिटेड कॉल की जा सकती हैं। साथ ही रोजाना 100 एसएमएस भेजे जा सकते हैं। ग्राहकों को रोजाना 2 जीबी डेटा इस प्‍लान पर मिलता है, जो सोशल मीडिया ब्राउजिंग और यूट्यूब-वॉट्सऐप के लिए पर्याप्‍त है। 

इस रिचार्ज प्‍लान पर कंपनी डिज्‍नी हॉटस्‍टार का सब्‍सक्रि‍प्‍शन पूरे 3 महीनों के लिए दे रही है। यानी डेटा, कॉलिंग और एसएमएस के साथ ओटीटी का फायदा मिल रहा है। डिज्‍नी हॉटस्‍टार पर आप लाइव क्रिकेट से लेकर टीवी शोज और फ‍िल्‍में देख सकते हैं। 
 

Airtel Rs 1499 Prepaid plan

ओटीटी के बेनिफ‍िट्स देने वाला एक और प्रीपेड र‍िचार्ज प्‍लान 1499 रुपये का है। इसमें भी 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 एसएमएस भेजे जा सकते हैं। डेली 3 जीबी डेटा भी यह प्‍लान ऑफर करता है। अगर आपकी डिवाइस 5जी है, तो आप इस रिचार्ज प्‍लान पर अनलिमिटेड 5जी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही यूजर्स को नेटफ्लिक्‍स का बेसिक मोबाइल सब्‍सक्रि‍प्‍शन भी दिया जाता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »