Airtel, Jio, Vi, BSNL के Rs 50 के अंदर आने वाले डेटा टॉप-अप प्लान, मिलेगा 5GB तक डेटा

50 रुपये से कम कीमत में Airtel के पोर्टफोलियो में केवल एक डेटा टॉप-अप प्लान आता है, जिसकी कीमत 15 रुपये है।

Airtel, Jio, Vi, BSNL के Rs 50 के अंदर आने वाले डेटा टॉप-अप प्लान, मिलेगा 5GB तक डेटा

BSNL के 56 रुपये के डेटा पैक में 10GB डेटा मिलता है

ख़ास बातें
  • 50 रुपये से कम कीमत में Airtel का केवल एक 19 रुपये का टॉप-अप प्लान आता है
  • Jio के पोर्टफोलियो में मौजूद हैं दो डेटा टॉप-अप प्लान
  • 50 रुपये के अंदर BSNL देता है कई टॉप-अप प्लान
विज्ञापन
Airtel, Jio, Vi और BSNL सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स भारत में कई अनलिमिटेड प्रीपेड रिचार्ज प्लान देते हैं, जो यूज़र्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS बेनिफिट्स के साथ-साथ डेली डेटा जैसे बेनिफिट्स देते हैं। हालांकि कई यूज़र्स के साथ ऐसा भी हो सकता है कि किसी दिन उनका डेली हाई-स्पीड डेटा का कोटा खत्म हो जाए और उन्हें और डेटा की जरूरत पड़े। इसके लिए जियो, एयरटेल, वीआई और बीएसएनएल सभी अपने यूज़र्स को डेटा टॉप-अप का ऑप्शन देते हैं। इन टॉप-अप के जरिए यूज़र्स डेली डेटा कोटा खत्म होने के बाद भी अपनी डेटा की जरूरत को पूरा कर सकते हैं। यहां हम आपको Airtel, Jio, Vi और BSNL के 50 रुपये से कम के डेटा टॉप-अप (Data Top-Ups under Rs 50) की जानकारी देने वाले हैं।
 

Airtel data top-ups under Rs 50

50 रुपये से कम कीमत में एयरटेल के पोर्टफोलियो में केवल एक डेटा टॉप-अप प्लान आता है। इसकी कीमत 19 रुपये है। इस प्लान में 1GB डेटा मिलता है, जिसकी वैलिडिटी 1 दिन है। हालांकि यदि 58 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान को चुनते हैं, तो आपको कुल 3GB डेटा मिलेगा। अच्छी बात यह है कि यह प्लान आपके मौजूदा प्लान की वैलिडिटी के साथ काम करता है। उदाहरण के लिए, यदि आपके मौजूदा प्लान की वैधता 20 दिन बची है, तो आप इस 3GB डेटा का इस्तेमाल 20 दिनों के अंदर कभी भी कर सकते हैं।
 

Jio data top-ups under Rs 50

Jio के पोर्टफोलियो में पहला डेटा टॉप-अप प्लान 15 रुपये का है। यह प्लान मौजूदा प्लान के ऊपर काम करता है। इसमें आपको कुल 1GB डेटा मिलता है। बता दें, यह अनलिमिटेड डेटा के रूप में आता है। इसका मतलब है कि यदि बची वैधता के दौरान आप इस 1GB हाई-स्पीड डेटा को खत्म कर देते हैं, तो उसके बाद भी आप 64 Kbps की लो-स्पीड के साथ अनलिमिटेड ब्राउज़िंग कर सकते हैं।

अगला प्लान 25 रुपये का है। यह प्लान भी बिल्कुल 19 रुपये के प्लान की तरह है, लेकिन इसमें आपको कुल 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। यह भी अनलिमिटेड डेटा प्लान है।
 

Vi data top-ups under Rs 50

Vi के डेटा टॉप-अप पोर्टफोलियो में भी दो प्लान हैं, जो 50 रुपये के कम कीमत में आपको एक्स्ट्रा डेटा देते हैं। पहला प्लान 19 रुपये का है, जिसकी वैलिडिटी 24 घंटे यानी 1 दिन की है। इसके अलावा, एक रिचार्ज पैक 48 रुपये का है, जिसमें आपको 2GB डेटा मिलता है। इस प्लान की वैधता 21 दिन है। यदि आप और ज्यादा डेटा चाहते हैं, तो आपको 58 रुपये के रिचार्ज प्लान को चुनना होगा, जिसमें 28 दिन की वैलिडिटी में 3GB डेटा मिलता है।
 

BSNL data top-ups under Rs 50

BSNL के पोर्टफोलियो में कई डेटा टॉप-अप प्लान मौजूद हैं। कंपनी सबसे सस्ता टॉप-अप प्लान 13 रुपये का देती है, जिसमें 1 दिन के लिए 2GB डेटा मिलता है। इसके अलावा, एक पैक 27 रुपये का है, जिसमें 3 दिनों के लिए 150MB डेटा मिलता है। वहीं, 33 रुपये के पैक में आपको 5 दिनों के लिए 200MB डेटा मिलता है। 50 रुपये से कम कीमत में आखिरी प्लान 48 रुपये का है, जिसमें 30 दिनों की वैलिडिटी के दौरान आप कुल 5GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आप बजट बढ़ाते हैं और 56 रुपये से रिचार्ज करते हैं, तो आपको कुल 10GB डेटा मिलेगा, जिसकी वैलिडिटी 10 दिन होगी
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Data Top Up Plans, Recharge plans, Airtel, Jio, vi, BSNL
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »