Airtel Digital TV के HD और SD सेट-टॉप बॉक्स की कीमतें हुई कम

Airtel Digital TV SD, HD Set-Top Boxes Price Cut: एयरटेल डिजिटल टीवी एचडी और एसडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमतों में कटौती कर दी गई है।

Airtel Digital TV के HD और SD सेट-टॉप बॉक्स की कीमतें हुई कम

Airtel Digital TV: एयरटेल डिजिटल टीवी ने घटाए HD और SD सेट-टॉप बॉक्स के दाम

ख़ास बातें
  • Airtel Digital TV HD सेट-टॉप बॉक्स की कीमत हुई कम
  • एयरटेल डिजिटल टीवी का एचडी सेट-टॉप बॉक्स पहले 1,800 रुपये में मिलता था
  • Airtel Digital TV SD सेट-टॉप बॉक्स अब मिलेगा 1,100 रुपये में
विज्ञापन
Airtel Digital TV HD, SD Set-Top Boxes: एयरटेल डिजिटल टीवी एचडी और एसडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमतों में कटौती कर दी गई है। कीमत में कटौती के बाद Airtel डिजिटल टीवी HD सेट-टॉप बॉक्स अब 1,300 रुपये और SD सेट-टॉप बॉक्स 1,100 रुपये में बेचा जा रहा है। डीटीएच ऑपरेटर जैसे कि Airtel Digital TV और Dish TV स्मार्ट टीवी अनुभव देने के लिए एंड्रॉयड सेट-टॉप बॉक्स को लॉन्च कर चुके हैं।

आधिकारिक वेबसाइट पर दिख रहा है कि नए ग्राहकों को एयरटेल डिजिटल टीवी का एचडी सेट-टॉप बॉक्स 1,300 रुपये में मिलेगा। पहले एचडी सेट-टॉप बॉक्स 1,800 रुपये में उपलब्ध था, इसका मतलब डिवाइस की कीमत में 500 रुपये की कटौती की गई है। वेबसाइट पर एसडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमत में भी बदलाव को हाइलाइट किया गया है, अब सेट-टॉप बॉक्स 1,100 रुपये में उपलब्ध है।
airtel

Airtel Digital TV HD सेट-टॉप बॉक्स की लिस्ट की गई कीमत में डीटीएच पैक शामिल नहीं है। इसका मतलब सेट-टॉप बॉक्स खरीदने के बाद ग्राहकों को अलग से डीटीएच पैक लेना होगा। टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह स्पष्ट नहीं है कि नई कीमत में इंस्टॉलेशन चार्ज शामिल है या नहीं।

कुछ महीनों पहले Tata Sky ने भी अपने एचडी और एसडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमतों में कटौती की थी। कीमत में बदलाव के बाद अब टाटा स्काई का एचडी सेट-टॉप बॉक्स 1,499 रुपये में जबकि एसडी सेट-टॉप बॉक्स 1,399 रुपये में उपलब्ध है। याद करा दें कि पिछले महीने Airtel Xstream Box को लॉन्च किया गया था, सेट-टॉप बॉक्स Android 9.0 Pie पर चलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »