• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel का ये प्लान दे रहा 28 दिन डेली 3GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल, 15 से ज्यादा OTT ऐप्स का मनोरंजन! मात्र इतने रुपये में!

Airtel का ये प्लान दे रहा 28 दिन डेली 3GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल, 15 से ज्यादा OTT ऐप्स का मनोरंजन! मात्र इतने रुपये में!

बेसिक बेनिफिट्स के अलावा प्लान में कई एडिशनल बेनिफिट भी मिलते हैं।

Airtel का ये प्लान दे रहा 28 दिन डेली 3GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल, 15 से ज्यादा OTT ऐप्स का मनोरंजन! मात्र इतने रुपये में!

एयरटेल के प्रीपेड प्लान कई कैटिगरी में विभाजित हैं

ख़ास बातें
  • इस प्लान में आपको 15 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलता है।
  • इस प्लान में आपको रोजाना 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।
  • इसके साथ आपको Unlimited 5G डेटा मिलता है।
विज्ञापन
Bharti Airtel के पॉपुलर प्लान्स एक ऐसा भी प्लान मिलता है जिसके फायदे जानकर आप हैरान हो सकते हैं। यह प्लान सस्ती कीमत में भरपूर डेटा, OTT का मनोरंजन और अनलिमिटिड कॉलिंग देता है। एयरटेल के प्रीपेड प्लान कई कैटिगरी में विभाजित हैं जिसमें एयरटेल डेटा, पॉपुलर प्लान्स, ट्रूली अनलिमिटिड प्लान, एंटरटेनमेंट प्लान आदि शामिल हैं। आज हम Airtel के एंटरटेनमेंट प्लान्स में से एक ऐसे प्लान के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ इंटरनेट का अधिकतम लाभ देता है। इतना ही नहीं, इस एयरटेल प्लान के साथ एडिशनल बेनिफिट्स जैसे OTT सब्सक्रिप्शन, फ्री हैलो ट्यून्स भी हैं। इस प्लान की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है।  

एयरटेल Rs 399 रिचार्ज प्लान (Airtel Rs 399 Recharge Plan)
एयरटेल के पॉपुलर रिचार्ज प्लान (Airtel popular recharge plan) में शामिल यह प्रीपेड टैरिफ पैक 399 रुपये में एक्टिवेट किया जा सकता है। प्लान के अंतर्गत आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। प्लान की खास बात इसका डेली डेटा बेनिफिट है। जिसके अंतर्गत आपको रोजाना 3GB हाई स्पीड इंटरनेट मिलता है। यानि कि 28 दिनों में आपको भरपूर इंटरनेट डेटा मिलेगा। हाई स्पीड इंटरनेट लिमिट खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64kbps हो जाती है। इस प्लान में आपको रोजाना 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। ये सभी इस प्लान के साथ मिलने वाले बेसिक बेनिफिट्स हैं। 

बेसिक बेनिफिट्स के अलावा प्लान में कई एडिशनल बेनिफिट भी मिलते हैं। एयरटेल के बेस्ट रिचार्ज प्लान्स में से एक इस प्लान में आपको 15 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलता है। इसमें Sony LIV, Lionsgate Play, Fancode, Eros Now, hoichoi, ManoramaMAX जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं। 28 दिनों तक आप अपने स्मार्टफोन में मनोरंजन का पूरा आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा, यह एयरटेल प्लान आपको फ्री हैलो ट्यून्स (Free Hellotunes) का सब्सक्रिप्शन देता है जिससे आप किसी भी मनपसंद गाने को अपनी हैलो ट्यून के रूप में सेट कर सकते हैं। 

इसके अलावा, अगर आप म्यूजिक सुनने के ज्यादा शौकीन हैं तो यह प्लान आपको Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन देता है, जिसके माध्यम से आप लेटेस्ट गानों को सुनने का आनंद ले सकते हैं। इन सभी फायदों के साथ एक और फायदा यह है कि इसके साथ आपको Unlimited 5G डेटा मिलता है। इस प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप एयरटेल की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  6. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  8. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »