• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel 28 दिनों तक दे रही डेली 2GB डेटा, अनलिमिटिड 5G, अनलिमिटिड कॉल और बहुत कुछ! Rs 300 से भी कम में!

Airtel 28 दिनों तक दे रही डेली 2GB डेटा, अनलिमिटिड 5G, अनलिमिटिड कॉल और बहुत कुछ! Rs 300 से भी कम में!

अगर आप म्यूजिक सुनने के ज्यादा शौकीन हैं तो यह प्लान आपको Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन देता है। जिसके माध्यम से आप लेटेस्ट गानों को सुन सकते हैं

Airtel 28 दिनों तक दे रही डेली 2GB डेटा, अनलिमिटिड 5G, अनलिमिटिड कॉल और बहुत कुछ! Rs 300 से भी कम में!

देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel यूजर्स के लिए डेली डेटा प्लान में कई तरह के रीचार्ज पैक ऑफर करती है।

ख़ास बातें
  • इसका सबसे बड़ा फायदा इसके साथ मिलने वाला Unlimited 5G डेटा है।
  • यह प्लान आपको डेली 2GB इंटरनेट डेटा देता है।
  • यह एयरटेल प्लान आपको कुछ एक्सट्रा बेनिफिट्स भी देता है।
विज्ञापन
भारती एयरटेल (Bharti Airtel) देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है जो यूजर्स के लिए डेली डेटा प्लान में कई तरह के रीचार्ज पैक ऑफर करती है। एयरटेल (Airtel) के बेस्ट प्रीपेड रिचार्ज (Airtel Best Prepaid Recharge Plan) प्लान में से आज हम एक ऐसे प्लान के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो आपको अनलिमिटिड कॉलिंग और Unlimited 5G डेटा बेनिफिट्स तो देता ही है, साथ में अन्य बेनिफिट्स जैसे विंक म्यूजिक, फ्री हैलो ट्यून्स, फास्टैग कैशबैक भी ऑफर करता है। 

एयरटेल RS 299 रीचार्ज प्लान (Airtel Rs 299 Recharge Plan):
एयरटेल के बेस्ट रिचार्ज प्लान (Airtel best recharge plan) में शामिल यह प्रीपेड प्लान 299 रुपये में Airtel Thanks App या फिर ऑफिशिअल वेबसाइट से एक्टिवेट करवाया जा सकता है। इस प्लान में आपको 28 दिनों की वैधता मिलती है। वैधता के दौरान आपको अनलिमिटिड लोकल, एसटीडी कॉलिंग के अलावा रोमिंग कॉल्स का बेनिफिट मिलता है। यह प्लान आपको डेली 2GB इंटरनेट डेटा देता है। डेली डेटा लिमिट पूरी हो जाने के बाद भी आपका मोबाइल इंटरनेट बंद नहीं होता है और 64kbps स्पीड के साथ चलता रहता है। साथ ही इस प्लान के साथ आपको रोजाना 100 SMS फ्री मिलते हैं। 

यह एयरटेल प्लान आपको कुछ एक्सट्रा बेनिफिट्स भी देता है। इसका सबसे बड़ा फायदा इसके साथ मिलने वाला Unlimited 5G डेटा है। साथ ही इस पैक में आपको एडिशनल बेनिफिट के तौर पर फास्ट टैग पर 100 रुपये का कैशबैक भी मिलता है। इसके अलावा आपको फ्री हैलो ट्यून्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है जिससे आप किसी भी मनपसंद गाने को अपनी हैलो ट्यून की तरह सेट कर सकते हैं। 

वहीं, अगर आप म्यूजिक सुनने के ज्यादा शौकीन हैं तो यह प्लान आपको Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन देता है। जिसके माध्यम से आप लेटेस्ट गानों को सुन सकते हैं और अपनी हैलो ट्यून के रूप में सेट कर सकते हैं। Airtel का यह प्लान उन ग्राहकों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है जिन्हें अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ डेली बेसिस पर ज्यादा डेटा चाहिए होता है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप Airtel की अधिकारिक वेबसाइट (Airtel Official Website) पर भी विजिट कर सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  3. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  6. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  7. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  8. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  9. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »