Airtel प्लान में 365 दिनों तक मिल रहा डेली 2.5GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग, 5G, Disney+ Hotstar और बहुत कुछ! जानें डिटेल्स

इस प्लान के तहत यूजर Free Hellotunes का सब्सक्रिप्शन भी पाते हैं

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 सितंबर 2023 20:16 IST
ख़ास बातें
  • Bharti Airtel अपने ग्राहकों के लिए ट्रूली अनलिमिटिड प्लान पेश करती है
  • प्लान में अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ अच्छा खासा डेली इंटरनेट है
  • प्लान से एक बार रिचार्ज करवाने के बाद 1 साल तक रिचार्ज की टेंशन से मुक्ति

Bharti Airtel देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है

Bharti Airtel अपने ग्राहकों के लिए ट्रूली अनलिमिटिड प्लान पेश करती है। कंपनी के ये प्लान वार्षिक वैधता के साथ आते हैं। इस कैटिगरी के टॉप प्लान अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ अच्छा खासा डेली इंटरनेट तो देते ही हैं, साथ ही कई तरह के कॉम्प्लिमेंट्री बेनिफिट भी इनमें शामिल हैं। 1 साल की वैधता वाले ये प्लान अपने साथ ढेर सारे एक्स्ट्रा बेनिफिट लेकर आते हैं। आज हम आपको एरयटेल के ऐसे ही वार्षिक प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Bharti Airtel देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है जो अपने ग्राहकों के लिए ऐसा अनलिमिटिड प्लान ऑफर करती है जिससे एक बार रिचार्ज करवाने के बाद 1 साल तक रिचार्ज की टेंशन से मुक्ति। इस एयरटेल प्लान को आप Airtel Thanks App या Airtel की ऑफिशिअल वेबसाइट से 3359 रुपये में एक्टिवेट करवा सकते हैं। इस प्लान में रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है। यानि कि सालभर में आपको 912.5GB डेटा मिल जाता है। डेली लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 केबीपीएस हो जाती है। इसमें डेली बेसिस पर 100SMS भी फ्री मिलते हैं।  

एयरटेल के 365 दिनों वैधता वाले प्लान के साथ आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार मोबाइल एडिशन (Disney Plus Hotstar Mobile Edition) का एक साल का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। जिसकी कीमत 499 रुपये है। यानि कि मनोरंजन की दुनिया आपकी मुट्ठी में समा जाती है। इसके अलावा, अगर आप म्यूजिक के शौकीन हैं तो यह प्लान Wynk Music का फ्री बेनिफिट भी देता है जिसमें आप अनलिमिटेड सॉन्ग्स का मजा ले सकतें हैं और फ्री म्यूजिक डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके साथ Apollo 24|7 Circle सब्सक्रिप्शन मिलता है जिसकी वैधता तीन महीने की है। इस प्लान में 5G अनलिमिटिड डेटा भी कंपनी दे रही है। 

इस प्लान के तहत यूजर Free Hellotunes का सब्सक्रिप्शन भी पाते हैं जिसमें किसी भी गाने को हैलो ट्यून के तौर पर सेट किया जा सकता है। लॉन्ग टर्म वैलिडिटी प्लान चाहने वाले यूजर्स के लिए एयरटेल यह कमाल का पैकेज ऑफर करती है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.