• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel Black Programme: एयरटेल यूजर्स को 1 बिल में मिलेगी मोबाइल के साथ DTH और ब्रॉडबैंड इंटरनेट की सुविधा

Airtel Black Programme: एयरटेल यूजर्स को 1 बिल में मिलेगी मोबाइल के साथ DTH और ब्रॉडबैंड इंटरनेट की सुविधा

2 जुलाई से उपलब्ध, एयरटेल ब्लैक 998 रुपये में एक DTH कनेक्शन और दो पोस्टपेड मोबाइल कनेक्शन प्रदान करता है।

Airtel Black Programme: एयरटेल यूजर्स को 1 बिल में मिलेगी मोबाइल के साथ DTH और ब्रॉडबैंड इंटरनेट की सुविधा

Airtel Black प्रोग्राम को अपनाने के लिए ग्राहक 8826655555 पर मिस कॉल दे सकते हैं

ख़ास बातें
  • Airtel ने लॉन्च किया नया Airtel Black प्रोग्राम
  • मोबाइल कनेक्शन, DTH और फाइबर कनेक्शन को एक ही बिल में जोड़ने का फायदा
  • 1,500 रुपये के रिफंडेबल अमाउंट पर कंपनी देगी Xstream Box सेट-टॉप-बॉक्स
विज्ञापन
Airtel Black को शुक्रवार को एक वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में नई दिल्ली स्थित टेलीकॉम ऑपरेटर द्वारा लॉन्च किया गया। इसके जरिए ग्राहकों को एक ही बिल में अपने पोस्टपेड, डायरेक्ट-टू-होम (DTH) और फाइबर सर्विस को कंबाइन करने का विकल्प मिलेगा। टेलीकॉम यूज़र्स द्वारा अपनी दो या जो से अधिक सर्विस को एक ही बिल में जोड़ने से उन्हें कुछ अतिरिक्त फायदे भी मिलेंगे, जैसे एक ही ग्राहक सेवा नंबर से सभी सर्विस से संबंधित प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करना या एक समर्पित रिलेशनशिप टीम के जरिए शिकायतों का प्राथमिकता के साथ समाधान मिलना। ग्राहकों के पास या तो कंपनी की किन्हीं दो या अधिक सर्विस को चुनकर अपना Airtel Black प्लान बनाने की क्षमता होगी या एक उनके पास पहले से बने एयरटेल ब्लैक फिक्स्ड प्लान चुनने का विकल्प होगा, जिनकी शुरुआत 998 रुपये से होती है।

2 जुलाई से उपलब्ध, एयरटेल ब्लैक 998 रुपये में एक DTH कनेक्शन और दो पोस्टपेड मोबाइल कनेक्शन प्रदान करता है। इसके अलावा, तीन मोबाइल कनेक्शन और एक डीटीएच कनेक्शन के कॉम्बो को 1,349 रुपये में लिया जा सकता है। ग्राहक 1,589 रुपये प्रति माह में एक फाइबर कनेक्शन और दो पोस्टपेड मोबाइल कनेक्शन भी प्राप्त कर सकते हैं। सबसे महंगा प्लान 2,099 रुपये का है, जिसमें तीन मोबाइल कनेक्शन, एक फाइबर कनेक्शन और एक DTH कनेक्शन मिलता है।

यदि आप फिक्स प्लान नहीं लेना चाहते हैं, तो एयरटेल आपको अपनी दो या अधिक सर्विस को खुद से बंडल करके अपना एयरटेल ब्लैक प्लान बनाने का विकल्प भी देती है। हालांकि, यह प्रोग्राम एयरटेल प्रीपेड कनेक्शन पर लागू नहीं होता है।

Airtel Black प्रोग्राम अपनाने वाले ग्राहकों को सिंगल बिल मिलेगा, जिसके बाद उन्हें अपनी अलग-अलग सर्विस के लिए अलग से भुगतान करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा उन्हें अलग-अलग सर्विस के बिल पेमेंट के लिए अलग-अलग तारीखों का इंतज़ार भी नहीं करना होगा। यह निश्चित तौर पर काफी सुविधाजनक प्रतीत होता है। इतना ही नहीं, कंपनी ने एक प्राथमिकता सर्विस प्रदान करने का भी वादा किया है, जो आपको कॉल करने के 60 सेकंड के भीतर एक ग्राहक सेवा प्रतिनिधि को आपसे कनेक्ट करेगी। इसके अलावा, यह भी दावा किया गया है कि Airtel Black यूज़र्स के टीवी कनेक्शन को कभी बंद नहीं किया जाएगा, शिकायतों का प्राथमिकता के साथ समाधान होगा और उन्हें मुफ्त सर्विस विज़िट का फायदा भी दिया जाएगा।

Airtel Black ग्राहकों को कंपनी 1,500 रुपये के रिफंडेबल अमाउंट पर Xstream Box सेट-टॉप-बॉक्स भी मुहैया कराएगी।

ग्राहक 8826655555 पर मिस कॉल देकर नए प्रोग्राम के तहत एयरटेल ब्लैक फिक्स्ड प्लान प्राप्त कर सकते हैं या अपने हिसाब से अपनी कोई दो या अधिक एयरटेल सर्विस को बंडल करा सकते हैं। Airtel सीधे Airtel Thanx ऐप के जरिए भी इस प्रोग्राम का हिस्सा बनने का मौका दे रही है। इसके अलावा, ग्राहक एयरटेल ब्लैक प्रोग्राम प्राप्त करने के लिए अपने नजदीकी एयरटेल स्टोर पर जा सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »