• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 5G : Airtel ने Jio को पछाड़ा, दावा अबतक 500 शहरों में पहुंचाई हाईस्‍पीड इंटरनेट सर्विस

5G : Airtel ने Jio को पछाड़ा, दावा- अबतक 500 शहरों में पहुंचाई हाईस्‍पीड इंटरनेट सर्विस

Airtel : कंपनी ने कहा है कि वह रोजाना अपने 5G नेटवर्क पर 30 से 40 शहरों को जोड़ रही है।

5G : Airtel ने Jio को पछाड़ा, दावा- अबतक 500 शहरों में पहुंचाई हाईस्‍पीड इंटरनेट सर्विस

इस वर्ष टेलीकॉम कंपनियां टैरिफ में भी बढ़ोतरी करने की योजना बना रही हैं। एयरटेल भी मोबाइल के कॉल और डेटा रेट्स बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

ख़ास बातें
  • कंपनी ने अपने 5G नेटवर्क में 235 नए शहरों को जोड़ा
  • 500 शहरों तक पहुंची हाईस्‍पीड इंटरनेट सर्विस एयरटेल की
  • दावा है कि एयरटेल ने जियो को पीछे छोड़ दिया है
विज्ञापन
भारत में पिछले साल अक्‍टूबर में 5G मोबाइल इंटरनेट सेवाओं की शुरुआत हुई थी। देश में 5G रोलआउट के मामले में जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel) सबसे आगे हैं। दोनों कंपनियां तेजी से भारत के शहरों तक हाईस्‍पीड इंटरनेट सर्विस पहुंचाने का दम भर रही हैं। अब एयरटेल ने कहा है कि उसकी 5G सर्विस ‘एयरटेल 5जी प्लस' देश के कुल 500 शहरों में उपलब्ध है। कंपनी ने अपने 5G नेटवर्क में 235 नए शहरों को जोड़ा है, जिसे अबतक का सबसे बड़ा 5G रोलआउट बताया जा रहा है। एयरटेल का दावा है कि उसकी 5G प्लस सर्विस अब भारत के हर बड़े शहर में उपलब्ध है और इस मामले में वह रिलायंस जियो से आगे निकल गई है। 

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, एक बयान में कंपनी ने कहा है कि भारती एयरटेल की हाईस्‍पीड 5G सर्विस देश के 500 शहरों के कस्‍टमर्स के लिए उपलब्ध है। एयरटेल ने अपने नेटवर्क में 235 और शहरों को जोड़ा है। कंपनी ने कहा है कि वह रोजाना अपने 5G नेटवर्क पर 30 से 40 शहरों को जोड़ रही है, यानी इतने शहरों में रोज 5G रोलआउट किया जा रहा है। 

न्‍यूज एजेंसी के मुताबिक, एयरटेल में मुख्य तकनीकी अधिकारी रणदीप सेखों ने कहा कि 5G सर्विसेज की पेशकश करने वाली पहली कंपनी एयरटेल थी, इस सर्विस को अक्टूबर 2022 में शुरू किया गया था। सितंबर 2023 तक हमारे 5G नेटवर्क का विस्तार पूरे शहरी भारत तक हो जाएगा।

दूसरी ओर, इस वर्ष टेलीकॉम कंपनियां टैरिफ में भी बढ़ोतरी करने की योजना बना रही हैं। एयरटेल भी मोबाइल के कॉल और डेटा रेट्स बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने पिछले महीने आठ सर्कल में 28 दिन के मोबाइल सर्विस प्लान का न्यूनतम रिचार्ज लगभग 57 प्रतिशत बढ़ाकर 155 रुपये किया था। कंपनी के चेयरमैन Sunil Bharti Mittal ने बताया था कि टेलीकॉम बिजनेस में इनवेस्टमेंट पर रिटर्न बहुत कम है और इस वर्ष टैरिफ बढ़ाया जा सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »