सैमसंग गैलेक्सी जे सीरीज के स्मार्टफोन के साथ एयरटेल लाई 10 जीबी 4जी डेटा ऑफर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 अगस्त 2016 11:16 IST
एयरटेल ने शुक्रवार को सैमसंग गैलेक्सी जे सीरीज के स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए 10 जीबी 4जी डेटा ऑफर की घोषणा की। यह ऑफर पहले से एयरटेल प्रीपेड सिम इस्तेमाल कर रहे यूज़र के साथ नए प्रीपेड ग्राहकों के लिए भी है। इस ऑफर के तहत 250 रुपये की रकम चुकाकर 10 जीबी 4जी डेटा का फायदा उठाया जा सकता है।

ज्ञात हो कि यह ऑफर सैमसंग गैलेक्सी जे सीरीज के चुनिंदा स्मार्टफोन के साथ उपलब्ध है। सैमसंग या एयरटेल ने इन हैंडसेट का नाम का खुलासा नहीं किया है। टेलीकॉम ऑपरेटर ने अपनी वेबसाइट पर ऑफर पेज को भी अपडेट नहीं किया है।
Advertisement

ऑफर का फायदा उठाने के लिए गैलेक्सी जे सीरीज का नया स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहक को नजदीकी एयरटेल रिटेल आउटलेट में जाकर इस ऑफर को एक्टिवेट करने के लिए कहना होगा, या अपने स्मार्टफोन से एयरटेल इंटरनेट के जरिए (वाई-फाई नहीं) www.offers.airtel.com वेबसाइट पर जाकर आगे दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा।

जिन मार्केट में 4जी नेटवर्क नहीं उपलब्ध है, वहां के ग्राहकों को 10 जीबी 3जी डेटा मिलेगा। इसमें से 1 जीबी डेटा दिन के वक्त में मिलेगा और बाकी 9 जीबी 3जी डेटा रात के वक्त मिलेगा।
Advertisement

नय ऑफर के बारे में भारती एयरटेल के मार्केट ऑपरेशन्स के डायरेक्टर अजय पुरी ने कहा, "हम लोकप्रिय सैमसंग जे सीरीज के साथ अपनी साझेदारी को लेकर बेहद ही उत्साहित हैं। हम लगता है कि इस साझेदारी की मदद से ग्राहक एयरटेल के 4जी नेटवर्क पर स्मार्टफोन इस्तेमाल करने का शानदार अनुभव पाएंगे।"
Advertisement

इस टेलीकॉम ऑपरेटर ने पहले कई ब्रांड के स्मार्टफोन के साथ डबल डेटा ऑफर दिया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.