• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel के इस प्लान में है 84 दिनों तक डेली 2.5GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल, Amazon Prime जैसे बेनिफिट! जानें कीमत

Airtel के इस प्लान में है 84 दिनों तक डेली 2.5GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल, Amazon Prime जैसे बेनिफिट! जानें कीमत

इसके साथ Apollo 24|7 Circle सब्सक्रिप्शन मिलता है जिसकी वैधता 84 दिनों की है।

Airtel के इस प्लान में है 84 दिनों तक डेली 2.5GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल, Amazon Prime जैसे बेनिफिट! जानें कीमत

एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए 84 दिनों की वैधता वाला ऐसा प्लान पेश करती है जिसके साथ में बेनिफिट्स थोक के भाव मिलते हैं।

ख़ास बातें
  • प्लान लगभग 3 महीने की वैधता देता है
  • वैधता में आपको रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है
  • इसके अलावा आपको Xstream Mobile Pack का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है
विज्ञापन
Bharti Airtel देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर है। कंपनी अपने ग्राहकों के लिए यूं तो कई तरह के अनलिमिटिड प्लान्स ऑफर करती है। लेकिन कुछ प्लान्स 28 दिन या 56 दिनों की वैधता तक ही आते हैं। ऐसे में अगर कोई ऐसा प्लान हो, जिसमें वैलिडिटी भी लगभग 3 महीने तक मिल जाए, डेटा भी ज्यादा हो और उसके साथ में ओटीटी ऐप्स भी, तो कैसा रहे? हम आपको एयरटेल के एक ऐसे ही प्लान के बारे में जा बताने जा रहे हैं जो लगभग 3 महीने की वैधता देता है, लेकिन उससे भी बड़ी बात कि इसमें रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है। यानि कि आपकी रोज की मोबाइल डेटा जरूरतों को भी ये भी अच्छी तरह से पूरा कर सकता है। इस प्लान की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 

एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए 84 दिनों की वैधता वाला ऐसा प्लान पेश करती है जिसके साथ में बेनिफिट्स थोक के भाव मिलते हैं। इस प्लान की वैधता में आपको रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है। इसकी कीमत 999 रुपये है। यह अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ आता है। इसकी डेली 2.5GB लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 केबीपीएस हो जाती है। इसके अलावा प्लान में  रोज़ 100 एसएमएस भी मिलते हैं। 

एयरटेल Rs 999 प्लान के एक्स्ट्रा बेनिफिट्स: 
Airtel के 999 प्लान के साथ आपके एडिशनल बेनिफिट मिलते हैं जिनमें 84 दिनों के लिए अमेजन प्राइम (Amazon Prime) सब्सक्रिप्शन फ्री है। इसके अलावा आपको Xstream Mobile Pack का सब्सक्रिप्शन मिलता है जिसके अंतर्गत आप नीचे दिए गए Xstream चैनलों में से किसी भी एक चैनल पर कंटेंट का मजा ले सकते हैं। ये चैनल हैं- SonyLiv, LionsgatePlay, ErosNow, HoiChoi, ManoramaMAX चैनल। Airtel Xstream App के माध्यम से आप इनमें से किसी भी एक चैनल पर बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के कंटेंट का मजा ले सकते हैं। 

एयरटेल के किफायती प्लान्स में से एक यह पैक RewardsMini Subscription भी देता है जिसके माध्यम से आप एयरटेल पेमेंट बैंक के साथ ज्यादा की बचत कर सकते हैं। पैक आपको Wynk Music का बेनिफिट भी देता है जिसमें आप अनलिमिटेड म्यूजिक का मजा ले सकतें हैं और फ्री म्यूजिक डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

एयरटेल प्लान के फायदे यहीं पर खत्म नहीं होते क्योंकि इसके साथ Apollo 24|7 Circle सब्सक्रिप्शन मिलता है जिसकी वैधता 84 दिनों की है। साथ ही FASTag पर यह 100 रुपये का कैशबैक भी देता है। इन सब बेनिफिट्स के अलावा आप इस प्लान के तहत Free Hellotunes भी पाते हैं जिसमें किसी भी गाने को हैलो ट्यून के तौर पर सेट किया जा सकता है और इसे चाहे जितनी बार बदल भी सकते हैं। इस तरह से यह प्लान लॉन्ग टर्म वैलिडिटी चाहने वाले यूजर्स के लिए ढेर सारे फायदे लेकर आता है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  6. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  7. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  8. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  9. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »