• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 2GB डेली डेटा और एक साल तक OTT का मजा सिर्फ 499 में, आपने देखा यह प्रीपेड रिचार्ज?

2GB डेली डेटा और एक साल तक OTT का मजा सिर्फ 499 में, आपने देखा यह प्रीपेड रिचार्ज?

वक्‍त के साथ भले ही प्रीपेड टैरिफ महंगे हो गए हैं, इसके बावजूद एयरटेल के पास प्रीपेड रिचार्ज की बड़ी रेंज है।

2GB डेली डेटा और एक साल तक OTT का मजा सिर्फ 499 में, आपने देखा यह प्रीपेड रिचार्ज?

यह प्रीपेड रिचार्ज डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टॉर का मोबाइल सब्‍सक्रप्शिन ऑफर करता है, जो पूरे एकसाल के लिए वैलिड रहता है।

ख़ास बातें
  • एयरटेल 499 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज में कई खूबियां ऑफर कर रहा है
  • यूजर्स को 28 दिनों के लिए ये फायदे ऑफर किए जाते हैं
  • हालांकि ओटीटी का सब्‍सक्रि‍प्‍शन पूरे एक साल के लिए मिलता है
विज्ञापन
इंडियन टेलिकॉम मार्केट में जियो (Jio) को किसी ने चुनौती दी है, तो वह है एयरटेल (Airtel)। वक्‍त के साथ भले ही प्रीपेड टैरिफ महंगे हो गए हैं, इसके बावजूद एयरटेल के पास प्रीपेड रिचार्ज की बड़ी रेंज है। स्‍मार्टफोन में इंटरनेट की खपत के मामले में भारतीय बहुत आगे हैं और आजकल OTT में भी दिलचस्‍पी रख रहे हैं। युवा खासतौर पर ऐसे प्‍लान्‍स तलाशते हैं, जहां उन्‍हें डेटा की रुकावट ना हो। इसी कड़ी में आता है एयरटेल का एक प्रीपेड रिचार्ज। यह रोजाना 2 जीबी डेटा तो ऑफर करता ही है साथ में एक साल के लिए डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार का मोबाइल सब्‍सक्रिप्‍शन भी मिलता है। तो चलिए टटोलते हैं एयरटेल के इस रिचार्ज प्रीपेड को।

डेटा और OTT के फायदे वाला यह प्रीपेड रिचार्ज है 499 रुपये का। एयरटेल के 499 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान के साथ जैसा कि हमने बताया रोजाना 2 जीबी डेटा मिलता है। इसकी वैलिडिटी 28 दिनों के लिए है। साथ ही अनलिमिटेड कॉल और डेली 100 एसएमएस के फायदे भी मिलते हैं। यह प्रीपेड रिचार्ज डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टॉर का मोबाइल सब्‍सक्रप्शिन ऑफर करता है, जो पूरे एकसाल के लिए वैलिड रहता है। अगर आप OTT का मजा लेना चाहते हैं, तो डेटा के साथ यह एक अच्‍छी डील हो सकती है। इसके अलावा कंपनी विंक म्‍यूजिक का फ्री एक्‍सेंस और फ्री हैलोट्यून भी ऑफर कर रही है। 

लेकिन अगर आप OTT का ऑफर नहीं चाहते, तो 319 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान चुन सकते हैं। इसके साथ रोजाना 2 जीबी डेटा के साथ अनल‍िमिटेड कॉल्‍स और डेली 100 एसएमएस पूरे 28 दिनों के लिए ऑफर किए जाते हैं। साथ में विंक म्‍यूजिक का फ्री एक्‍सेंस और फ्री हैलोट्यून भी ऑफर की जाती है।  

एक और प्‍लान है। एयरटेल के 359 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान के साथ 2जीबी डेटा रोजाना, अनलिमिटेड कॉल और डेली 100 एसएमएस पूरे 28 दिनों के लिए ऑफर किए जा रहे हैं। साथ में एक महीने के लिए प्राइम वीडियो का मोबाइल एडिशन दिया जा रहा है, तो अगर आप डिज्‍नी हॉट स्‍टार की जगह प्राइम वीडियो का कंटेंट देखना चाहते हैं, तब यह रिचार्ज प्‍लान आपके काम का है।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »