28 दिनों तक डेली 1GB डाटा और अनलिमिटिड कॉलिंग देगा Airtel का ये प्लान, जानें कीमत

प्लान में मिलने वाली 1GB डेली डाटा की लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64 Kbps रह जाती है।

28 दिनों तक डेली 1GB डाटा और अनलिमिटिड कॉलिंग देगा Airtel का ये प्लान, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • इसमें यूजर को अमेजन वीडियो का 30 दिन का मोबाइल एडिशन ट्रायल भी मिलता है।
  • कंपनी प्लान के साथ फ्री हैलो ट्यून्स का सब्सक्रिप्शन भी देती है।
  • रिचार्ज प्लान में विंक म्यूजिक फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
विज्ञापन
एयरटेल प्रीपेड प्लान (Airtel Prepaid Plans) वैसे तो इसकी प्रतिद्वंदी रिलायंस जियो (Reliance Jio) की तुलना में थोड़े महंगे होते हैं, लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि कंपनी अपनी बेहतर सर्विसेज के लिए भी मार्केट में खास जगह रखती है। इसीलिए भारती एयरटेल (Bharti Airtel) काफी लम्बे समय से भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी (Second Largest Telecom Company of India)  के पायदान पर बनी हुई है। आज हम आपको एयरटेल का 28 दिन का रिचार्ज प्लान (Airtel 28 days plan)  बताने जा रहे हैं जो कम कीमत में आपको हाई स्पीड इंटरनेट डेटा और अनलिमिटिड कॉलिंग का बेनिफिट देता है। इसके अलावा इस प्लान के साथ आपको एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स भी मिलते हैं। इसकी पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 

एयरटेल का 209 रुपये का रिचार्ज प्लान (Airtel Rs 209 Plan): कंपनी का यह प्लान 28 दिनों की वैधता वाले प्लान्स में से एक है। एयरटेल के 209 रुपये के रिचार्ज ऑफर (Airtel 209 rs recharge offer) में आपको रोजाना 1 जीबी डेटा मिलता है। जिसका मतलब है कि इस प्लान के साथ आपको 28 दिनों तक कुल 28 GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा का लाभ मिलता है। हालांकि, 1GB डेली डाटा की लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64Kbps रह जाती है। इसके अलावा इस प्लान के मेन बेनिफिट्स में आपको हर दिन 100 SMS भी फ्री मिलते हैं। 

100 फ्री एसएमएस (100 Free SMS) की लिमिट खत्म हो जाने के बाद अगर आप उसी दिन और ज्यादा मैसेज भेजना चाहते हैं उनके लिए कंपनी चार्ज लेती है। इसमें लोकल एसएमएस के लिए 1 रुपये का चार्ज लगना शुरू हो जाता है और एसटीडी एसएमएस के लिए 1.5 रुपये का चार्ज लगता है। प्लान के एक्स्ट्रा बेनिफिट्स में यूजर को अमेजन वीडियो (Amazon Video) का 30 दिन का मोबाइल एडिशन फ्री ट्रायल (Mobile Edition Free Trial) मिलता है। यह एक यूजर के लिए एक बार ही मान्य होगा। 

इसके अलावा कंपनी इस रिचार्ज प्लान के साथ फ्री हैलो ट्यून्स (Free Hellotunes) का सब्सक्रिप्शन भी देती है जिसके माध्यम से आप किसी भी गाने को अपने फोन की हैलो ट्यून के रूप में सेट कर सकते हैं। साथ ही आपको इस रिचार्ज प्लान में विंक म्यूजिक फ्री (Wynk Music Free) सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसमें आप अपनी मनपसंद के गाने सुनने के साथ ही म्यूजिक, हैलोट्यून्स, लाइव कॉन्सर्ट और पॉडकास्ट का आनंद भी ले सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »