• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel का डेली 2.5GB डेटा, 90 दिन OTT सब्सक्रिप्शन, अनलिमिटिड कॉलिंग वाला धांसू प्लान! जानें कीमत

Airtel का डेली 2.5GB डेटा, 90 दिन OTT सब्सक्रिप्शन, अनलिमिटिड कॉलिंग वाला धांसू प्लान! जानें कीमत

अगर आप म्यूजिक सुनने के ज्यादा शौकीन हैं तो यह प्लान आपको Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन देता है, जिसके माध्यम से आप लेटेस्ट गानों को सुनने का आनंद ले सकते हैं।

Airtel का डेली 2.5GB डेटा, 90 दिन OTT सब्सक्रिप्शन, अनलिमिटिड कॉलिंग वाला धांसू प्लान! जानें कीमत

Airtel प्लान में आपको Disney+ Hotstar का 3 महीने का मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है

ख़ास बातें
  • प्लान के तहत 28 दिनों में आपको पूरा 70GB इंटरनेट मिलता है
  • प्लान आपको Free Hellotunes का सब्सक्रिप्शन देता है
  • इसके साथ FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक भी मिलता है
विज्ञापन
देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel ने हाल ही में अपने कस्टमर बेस में वृद्धि की है। कंपनी के पॉपुलर प्लान्स में कई प्लान ऐसे हैं जिनके बेनिफिट्स वाकई में ही अन्य टेलीकॉम ऑपरेटर्स के मुकाबले काफी बढ़िया हैं। एयरटेल के प्रीपेड प्लान कई कैटिगरी में विभाजित हैं जिसमें एयरटेल 4G डेटा रिचार्ज, पॉपुलर प्लान्स, ट्रूली अनलिमिटिड प्लान आदि शामिल हैं। आज हम Airtel के पॉपुलर प्रीपेड रिचार्ज (Airtel Popular Prepaid Recharge Plan) प्लान्स में से एक ऐसे प्लान के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ इंटरनेट का अधिकतम लाभ देता है। इतना ही नहीं, इस एयरटेल प्लान के साथ एडिशनल बेनिफिट्स जैसे OTT सब्सक्रिप्शन, फ्री हैलो ट्यून्स जैसे बेनिफिट भी हैं। इस प्लान की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है।  

एयरटेल Rs 399 रिचार्ज प्लान (Airtel Rs 399 Recharge Plan)
एयरटेल के पॉपुलर रिचार्ज प्लान (Airtel popular recharge plan) में शामिल यह प्रीपेड टैरिफ पैक 399 रुपये में एक्टिवेट किया जा सकता है। प्लान के अंतर्गत आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। प्लान की खास बात इसका डेली डेटा बेनिफिट है। जिसके अंतर्गत आपको रोजाना 2.5GB हाई स्पीड इंटरनेट मिलता है। यानि कि 28 दिनों में आपको पूरा 70GB इंटरनेट मिलेगा। हाई स्पीड इंटरनेट लिमिट खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64kbps हो जाती है। इस प्लान में आपको रोजाना 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। ये सभी इस प्लान के साथ मिलने वाले बेसिक बेनिफिट्स हैं। 

बेसिक बेनिफिट्स के अलावा प्लान में कई एडिशनल बेनिफिट भी मिलते हैं। एयरटेल के बेस्ट रिचार्ज प्लान्स में से एक इस प्लान में आपको Disney+ Hotstar का 3 महीने का मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है। यानि कि 3 महीने तक आप अपने स्मार्टफोन में मनोरंजन का पूरा आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा, यह एयरटेल प्लान आपको फ्री हैलो ट्यून्स (Free Hellotunes) का सब्सक्रिप्शन देता है जिससे आप किसी भी मनपसंद गाने को अपनी हैलो ट्यून के रूप में सेट कर सकते हैं। 

इसके अलावा, अगर आप म्यूजिक सुनने के ज्यादा शौकीन हैं तो यह प्लान आपको Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन देता है, जिसके माध्यम से आप लेटेस्ट गानों को सुनने का आनंद ले सकते हैं। इन सभी फायदों के साथ एक और फायदा यह है कि इसके साथ आपको FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक भी मिलता है। इस प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप एयरटेल की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »