• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel vs Jio vs VI : 84 दिनों में अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ डाटा में किसका प्लान है बेस्ट?

Airtel vs Jio vs VI : 84 दिनों में अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ डाटा में किसका प्लान है बेस्ट?

Jio, Airtel और Vodafone Idea अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक प्रीपेड प्लान की पेशकश करती हैं। ग्राहकों के लिए 1 दिन से लेकर 365 दिन तक की वैधता के साथ रिचार्ज प्लान मौजूद हैं।

Airtel vs Jio vs VI : 84 दिनों में अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ डाटा में किसका प्लान है बेस्ट?

Photo Credit: Reuters

Airtel, Jio और Vi के किफायती प्रीपेड प्लान इस प्रकार हैं।

विज्ञापन
देश में निजी क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनियां Jio, Airtel और Vodafone Idea अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक प्रीपेड प्लान की पेशकश करती हैं। ग्राहकों के लिए 1 दिन से लेकर 365 दिन तक की वैधता के साथ रिचार्ज प्लान मौजूद हैं। अगर आप ऐसा प्लान तलाश रहे हैं, जिसमें आपको एक महीने यानी कि 28 दिनों की वैधता वाला प्लान भी नहीं चाइिए और साल भर की वैधता वाला प्लान भी नहीं चाहिए तो आप तीन महीने यानी कि 84 दिनों की वैधता वाले प्लान पर नजर डाल सकते हैं।
 

Airtel के 84 दिनों की वैधता वाले प्लान


Airtel का 455 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Airtel के 455 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 6GB डाटा मिलता है। इसके अलावा 900 फ्री SMS मिलते हैं। अन्य फायदे के तौर पर 2 माह के लिए Prime Video Mobile एडिशन, फ्री Hello Tunes और फ्री Wynk Music समेत अन्य चीजें मिलती हैं। इस प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है।
Airtel के 719 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 1.5GB डाटा मिलता है। रोजाना 100 फ्री SMS मिलते हैं। इस प्लान में 84 दिनों की वैधता और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है।
Airtel के 839 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 2GB डाटा मिलता है। रोजाना 100 फ्री SMS मिलते हैं। इस प्लान में 84 दिनों की वैधता और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है।
 

Jio के 84 दिनों की वैधता वाले प्लान


Jio का 666 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Jio के 666 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 1.5GB डाटा मिलता है। इसके अलावा रोजाना 100 फ्री SMS मिलते हैं।  इस प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है। अन्य फायदों के तौर परJio TV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud का फ्री एक्सेस मिलता है।

Jio का 719 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Jio के 719 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 2GB डाटा मिलता है। इसके अलावा रोजाना 100 फ्री SMS मिलते हैं।  इस प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है। अन्य फायदों के तौर परJio TV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud का फ्री एक्सेस मिलता है। 

Jio का 1,066 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Jio के 1,066 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 2GB डाटा मिलता है। साथ में अतिरिक्त 5GB डाटा भी मिलता है। इसके अलावा रोजाना 100 फ्री SMS मिलते हैं।  इस प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है। अन्य फायदों के तौर परJio TV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud का फ्री एक्सेस मिलता है। स्ट्रीमिंग बेनिफिट्स के तौर पर 1 साल के लिए Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिलता है।
 

Vodafone Idea के 84 दिनों की वैधता वाले प्लान


Vodafone Idea के 459 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 6GB डाटा मिलता है। इसके अलावा कुल 1000 फ्री SMS मिलते हैं।  इस प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। अन्य फायदों के तौर पर Vi Movies & TV का फ्री एक्सेस मिलता है।

Vodafone Idea के 719 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में प्रतिदिन 1.5GB डाटा मिलता है। इस प्लान में रोजाना 100 फ्री SMS मिलते हैं।  इस प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। अन्य फायदों के तौर पर Vi Movies & TV का फ्री एक्सेस मिलता है। इस प्लान में बिंज ऑल नाइट डाटा मिलता है जो कि रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड इंटरनेट की सुविधा देता है।

Vodafone Idea के 839 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा मिलता है। इस प्लान में रोजाना 100 फ्री SMS मिलते हैं।  इस प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। अन्य फायदों के लिए इस प्लान में Vi Movies & TV मुफ्त एक्सेस मिलता है। इस प्लान में बिंज ऑल नाइट डाटा दिया जाता है जिसमें रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड इंटरनेट चलता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jio, Airtel, Vodafone Idea, 84 Days Validty Plan
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  4. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  7. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  8. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  10. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »