• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • एयरसेल, वोडाफोन और आइडिया कॉल ड्राप छिपाने के लिये कर रहीं तकनीक का इस्तेमाल: ट्राई

एयरसेल, वोडाफोन और आइडिया कॉल ड्राप छिपाने के लिये कर रहीं तकनीक का इस्तेमाल: ट्राई

एयरसेल, वोडाफोन और आइडिया कॉल ड्राप छिपाने के लिये कर रहीं तकनीक का इस्तेमाल: ट्राई
विज्ञापन
दूरसंचार नियामक ट्राई ने मंगलवार को कहा कि एयरसेल, वोडाफोन और आइडिया जैसी प्रमुख कंपनियां मुंबई में गलत तरीके से कॉल ड्राप छिपाने की तकनीक या आरएलटी का उपयोग कर रही हैं।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने मुंबई में अपने परीक्षण रिपोर्ट में कहा है, ‘‘अधिकतर कंपनियां नेटवर्क में सुधार पर ध्यान दे रही हैं। हालांकि एयरसेल, वोडाफोन तथा आइडिया द्वारा आरएलटी का उपयोग (कॉल खत्म करने का समय) सही नहीं है और उसका तत्काल समाधान किये जाने की जरूरत है।’’

सूत्रों के अनुसार दूरसंचार कंपनियां कॉल ड्राप को छिपाने के लिये आरएलटी का उपयोग कर रही हैं। इस प्रौद्योगिकी के उपयोग की मदद से अगर कोई ग्राहक खराब नेटवर्क कवरेज क्षेत्र में जाता है तो कॉल कटता नहीं है और बना रहता है और इसके लिये उसे बिल का भुगतान करना होता है।

यह परीक्षण 10 से 13 मई के दौरान करीब 580 किलोमीटर के क्षेत्र में किया गया।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , aircel, vodafone, idea, call drop
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में आई इलेक्ट्रिक फ्लाइंग बोट, इस शहर में 30 यात्रियों के साथ होगा समुद्री सफर
  2. Vivo लॉन्च करेगी तीन बजट स्मार्टफोन, 120Hz स्क्रीन, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
  3. दिनभर Reels देखते हैं? Doomscrolling के जाल में फंस रहे हैं आप, एक्सपर्ट्स की चेतावनी
  4. Xiaomi का सबसे पावरफुल एयर प्यूरीफायर लॉन्च, 147 तरह के प्रदूषण से निपटने का दावा, जानें कीमत
  5. माचिस जितना छोटा, लेकिन 40W चार्जिंग स्पीड, करीब ₹1 हजार में लॉन्च हुआ Belkin का नया चार्जर
  6. Motorola Edge 70 Neo कल होगा भारत में लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
  7. Flipkart Black Friday Sale 2026: ₹2975 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  8. ₹3150 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन! जानें ऑफर
  9. भारत में Apple के खिलाफ दायर हुआ मुकदमा, 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की डिमांड
  10. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »