एयरसेल का धमाका, पेश किया अनलिमिटेड फोन कॉल ऑफर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2016 13:00 IST
ख़ास बातें
  • एयरसेल ने दो नए पैक आरसी14 और आरसी 249 लॉन्च किए
  • कंपनी प्रीपेड ग्राहकों को रिलायंस जियो की तरह अनलिमिटेड वॉयस कॉल देगी
  • ऑफर के तहत, सभी नेटवर्क पर मुफ्त कॉल करना संभव होगा
मुफ्त वॉयस कॉल को लेकर रिलायंस जियो को चुनौती देने वाली कंपनियों में एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया के बाद एयरसेल का भी नाम जुड़ गया है। एयरसेल भी अपने प्रीपेड ग्राहकों को रिलायंस जियो की तरह अनलिमिटेड वॉयस कॉल देगी।

कंपनी ने बुधवार को दो नए पैक आरसी14 और आरसी 249 लॉन्च किए। कंपनी ने एक बयान में कहा, "एयरसेल अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल देगी। यह ऑफर सभी नेटवर्क के लिए होगा। इन दोनों पैक की वैधता एक दिन और 28 दिनों की है।"
Advertisement

(पढ़ें: कई कंपनियां दे रही हैं अनलिमिटेड फोन कॉल ऑफर, आपके लिए है कौन सा बेहतर)

इसके अलावा असम-नॉर्थ ईस्ट, पश्चिम बंगाल, कोलकाता, उत्तर प्रदेश ईस्ट, बिहार-झारखंड, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश सर्किल में 4जी हैंडसेट इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों 1.5 जीबी 3जी डेटा मिलेगा।
Advertisement

एयरसेल के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अनुपम वासुदेव ने कहा, "जैसे-जैसे हम नए साल के नज़दीक आ रहे हैं। हम अपने ग्राहकों को फायदेमंद पैकेज देकर उनकी ज़िंदगी में खुशियां लाना चाहते हैं। आरसी14 और आरसी249 को ज्यादातर यूज़र की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। ये यूज़र मुफ्त कॉलिंग चाहते हैं और किफायती कीमत में इंटरनेट से जुड़े भी रहना चाहते हैं।"
Advertisement

याद रहे कि पिछले हफ्ते भारती एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर ने भी ऐसे ही ऑफर पेश किए थे। दरअसल, ये ऑफर रिलायंस के मुफ्त इंटरनेट और अनलिमिटेड वॉयस कॉल की पेशकश को चुनौती देने के मकसद से पेश किए जा रहे हैं।

बता दें कि रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को मार्च 2017 तक मुफ्त 4जी मोबाइल सेवाएं देगी। ग्राहकों को मुफ्त कॉल और डेटा भी दिया जा रहा है।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि मार्च 2017 के बाद रिलायंस जियो की सेवाओं के लिए ग्राहकों को कम से कम 149 रुपये का रीचार्ज कराना पड़ेगा। इसके तहत ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा 300 एमबी 4जी डेटा भी मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.