एयरसेल ने नए सब्सक्राइबर्स के लिए शुरू की मुफ्त इंटरनेट स्कीम

एयरसेल ने नए सब्सक्राइबर्स के लिए शुरू की मुफ्त इंटरनेट स्कीम
विज्ञापन
भारत की टेलीकॉम कंपनी एयरसेल ने अपने नए सब्सक्राइबर्स को मुफ्त इंटरनेट सुविधा देने का ऐलान किया है। कंपनी का कहना है कि भारत में यह पहली बार है जब कंज्यूमर को फ्री बेसिक इंटरनेट मुहैया कराई जा रही है।

एयरसेल के स्ट्रेटजिक हेड शंकर नारायणन ने कहा, ''प्रोडक्ट को इस बात को ध्यान में रखकर डेवलप किया गया है कि इन दिनों मोबाइल डेटा के इस्तेमाल में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।''

उन्होंने कहा कि नए प्रोडक्ट की मदद से एयरसेल के सब्सक्राइबर इंटरनेट ब्राउज़ करने के अलावा व्हाट्सऐप, फेसबुक और ट्विटर जैसे ऐप इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके अवाला वे इंटरनेट बैंकिग और ऑनलाइन बिल भी जमा कर पाएंगे।

इस प्रोडक्ट की कीमत 144 रुपये है। प्रोडक्ट खरीदने वाले यूज़र को 90 दिनों के लिए 64 केबीपीएस की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट डेटा मुफ्त मिलेगा। कंपनी पोस्टपेड यूज़र के लिए भी ऐसे ही पैकेज पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वैसे अभी भी पोस्टपेड बिल प्लान में इंटरनेट लगभग मुफ्त ही है।

उन्होंने कहा कि कंपनी के पास कुल 7,000 मोबाइल टावर हैं जिनमें से 5,000 टावर 3जी सर्वेस से जुड़े हैं। शंकर नारायणन ने कहा कि नया प्रोडक्ट की मदद से कस्मटर्स सातो दिन और 24 घंटे इंटरनेट से जुड़े रह पाएंगे। और इसके लिए अतिरिक्त पैसे भी नहीं देने पड़ेंगे।

एयरसेल की नज़र उन 70 फीसदी कस्टमर्स पर है जो महीने में सिर्फ 10 दिन के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Fold लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिल सकती है 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा!
  2. Samsung लाई दुनिया का पहला 16 इंच बड़ा 300Hz OLED डिस्प्ले पैनल, बदल सकता है लैपटॉप गेमिंग की दुनिया!
  3. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
  4. 5G सिग्नल रोक रहा है आपके किचन में यूज होने वाला Aluminium Foil? जानें इसके पीछे की कहानी
  5. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  6. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  7. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  8. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  9. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  10. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »