Adani Group को मिला टेलीकॉम सर्विसेज के लिए लाइसेंस

अडानी एंटरप्राइसेज की यूनिट Adani Data Networks ने 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में 400MHz स्पेक्ट्रम लगभग 212 करोड़ रुपये में खरीदा था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2022 09:19 IST
ख़ास बातें
  • Adani Data Networks को टेलीकॉम सर्विसेज के लिए यूनिफाइड लाइसेंस मिला है
  • Bharti Airtel 5G सर्विसेज को शुरू करने वाली पहली टेलीकॉम कंपनी है
  • अडानी ग्रुप की योजना डेटा सेंटर्स भी शुरू करने की है

Adani Data Networks ने नीलामी में 400MHz स्पेक्ट्रम लगभग 212 करोड़ रुपये में खरीदा था

देश में टेलीकॉम सर्विसेज देने वाली कंपनियों में जल्द Adani Data Networks शामिल हो सकती है। कंपनी को पूरे देश में टेलीकॉम सर्विसेज उपलब्ध कराने के लिए यूनिफाइड लाइसेंस मिला है। Adani Group ने हाल ही में हुई नीलामी में स्पेक्ट्रम खरीदकर टेलीकॉम सेक्टर में एंट्री की थी।

एक आधिकारिक सूत्र ने बताया, "Adani Data Networks को यूनिफाइड लाइसेंस दिया गया है।" एक अन्य अधिकारी ने कहा कि लाइसेंस सोमवार को दिया गया था। इस बारे में Adani Group को ईमेल से भेजे गए प्रश्न का उत्तर नहीं मिला। अडानी एंटरप्राइसेज की यूनिट Adani Data Networks ने 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में 400MHz स्पेक्ट्रम लगभग 212 करोड़ रुपये में खरीदा था। अडानी ग्रुप ने कहा था कि उसकी योजना इस स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल अपने डेटा सेंटर्स के साथ ही उस ऐप के लिए इस्तेमाल करने की है जो उसके इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन से लेकर पोर्ट्स तक के बिजनेस को सपोर्ट करने के लिए बनाया जा रहा है।  

Bharti Airtel 5G सर्विसेज को शुरू करने वाली पहली टेलीकॉम कंपनी है। Bharti Airtel की ये सर्विसेज दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और वाराणसी सहित आठ शहरों में उपलब्ध हैं। कंपनी की अगले वर्ष मार्च तक कई शहरों में 5G सर्विसेज शुरू करने की योजना है। Reliance Jio ने 5G सर्विसेज का चार शहरों में बीटा ट्रायल शुरू कर दिया है। इन शहरों में दिल्ली के अलावा मुंबई, कोलकाता और वाराणसी शामिल हैं। इसमें यूजर्स को 1Gbps से अधिक की डाउनलोड स्पीड मिल रही है। कंपनी ने बताया कि ट्रायल के दौरान 5G सर्विसेज केवल निमंत्रण के आधार पर उपलब्ध होंगी। इन चार शहरों के अलावा अन्य शहरों के लिए भी कंपनी जल्द ही इस हाई-स्पीड नेटवर्क का ट्रायल शुरू करेगी। यूजर्स को शहर में नेटवर्क कवरेज के पूरा होने तक ट्रायल में ये सर्विसेज मिलती रहेंगी।

यूजर्स को रिलायंस जियो के SIM को बदलने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी सभी हैंडसेट ब्रांड्स के साथ उनके 5G हैंडसेट्स को रिलायंस जियो की इन सर्विसेज के लिए सक्षम बनाने पर काम कर रही है। हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की 45वीं एनुअल जनरल मीटिंग में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने देश भर में 5G नेटवर्क पर लगभग 2 लाख करोड़ रुपये का खर्च करने की घोषणा की थी।  
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  10. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  11. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  14. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  15. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.