• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 1999 रुपये में दिल्‍ली वालों के लिए 1Gbps का ब्रॉडबैंड प्‍लान लाई ACT फाइबरनेट, 549 का वेलकम प्‍लान भी लॉन्‍च

1999 रुपये में दिल्‍ली वालों के लिए 1Gbps का ब्रॉडबैंड प्‍लान लाई ACT फाइबरनेट, 549 का वेलकम प्‍लान भी लॉन्‍च

1Gbps प्लान के अलावा ACT फाइबरनेट ने ACT वेलकम प्‍लान पेश किया गया है। कस्‍टमर्स को लुभाने के लिए यह कंपनी का सबसे किफायती प्‍लान है।

1999 रुपये में दिल्‍ली वालों के लिए 1Gbps का ब्रॉडबैंड प्‍लान लाई ACT फाइबरनेट, 549 का वेलकम प्‍लान भी लॉन्‍च

1Gbps ACT गीगा प्‍लान को पहली बार 2017 में हैदराबाद में लॉन्च किया गया था। इसके बाद यह प्‍लान 2018 में बेंगलूरू और चेन्‍नै में पेश किया गया था।

ख़ास बातें
  • ACT गीगा नाम के इस प्‍लान में अनल‍िमिटेड डेटा और 1Gbps स्‍पीड मिलेगी
  • ACT वेलकम प्‍लान में 50Mbps की स्‍पीड ऑफर की गई है
  • ACT वेलकम प्‍लान के लिए यूजर्स को 549 रुपये प्रति माह देने होंगे
विज्ञापन
ब्रॉडबैंड प्रोवाइडर ACT फाइबरनेट ने मंगलवार को दिल्ली में 1Gbps ऑप्टिकल फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च कर दिया। ACT गीगा नाम के इस प्‍लान में 1999 रुपये के मंथली रेंटल पर यूजर्स को 'अनलिमिटेड' डेटा के साथ 1Gbps की स्‍पीड देने का दावा किया गया है। इस प्‍लान के अलावा ACT Fibernet ने ACT वेलकम नाम से एक नया एंट्री लेवल ब्रॉडबैंड प्लान भी पेश किया है, जो 50Mbps की स्‍पीड के साथ आता है। दोनों प्‍लान मंगलवार से मौजूदा और नए ग्राहकों के लिए लाइव हो गए हैं। 

1Gbps ब्रॉडबैंड प्‍लान को लेकर ACT फाइबरनेट का दावा है कि यह कंपनी की स्मार्टफाइबर तकनीक पर चलता है और यूजर्स को फुल डाउनलोड और अपलोड स्‍पीड देता है। ACT फाइबरनेट ने कहा है कि उसकी यह तकनीक यूजर्स को लगातार हाई-स्‍पीड का अनुभव देने के लिए वर्चुअल डेडिकेटेड स्‍पीड लेन्‍स बना लेती है।

1Gbps ACT गीगा प्‍लान को पहली बार 2017 में हैदराबाद में लॉन्च किया गया था। इसके बाद यह प्‍लान 2018 में बेंगलूरू और चेन्‍नै में पेश किया गया था। तब कंपनी ने दावा किया था कि वह 1Gbps इंटरनेट स्पीड पेश करने वाला देश का पहला ब्रॉडबैंड प्रोवाइडर था। हालांकि Airtel, Jio Fiber और Spectra भी 1Gbps प्लान ऑफर करते हैं और Airtel व Jio 3999 रुपये के मंथली रेंटल पर हाई-स्‍पीड एक्‍सपीरियंस देते हैं। इस हिसाब से ACT फाइबरनेट का प्‍लान किफायती कहा जा सकता है। 

1Gbps ACT Giga प्लान को कस्‍टमर ACT फाइबरनेट वेबसाइट या ऐप के जरिए बुक कर सकते हैं। अडिशनल इंस्टॉलेशन चार्ज के रूप में एक बार 500 रुपये और देने होंगे। 

1Gbps प्लान के अलावा ACT फाइबरनेट ने ACT वेलकम प्‍लान पेश किया गया है। कस्‍टमर्स को लुभाने के लिए यह कंपनी का सबसे किफायती प्‍लान है। इसमें 50Mbps की स्‍पीड और 'अनलिमिटेड' डेटा महज 549 प्रति माह पर ऑफर किया गया है। दो नए प्‍लान्‍स के साथ ACT फाइबरनेट के पास अब नई दिल्ली में अपने कस्‍टमर्स के लिए पांच ब्रॉडबैंड प्लान हैं।

कंपनी अपने सभी प्‍लान्‍स के साथ 'अनल‍िमिटेड' डेटा देती है, लेकिन इसकी एक फेयर यूज पॉलिसी (FUP) है, जिसके तहत हर महीने 3300 जीबी की डेटा लिमिट है। इसका मतलब है कि FUP लिमिट के बाद स्पीड कम हो जाएगी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »