• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • 50MP कैमरा, 10000mAh बैटरी के साथ Xiaomi Pad 7 सीरीज देगी दस्तक, लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा

50MP कैमरा, 10000mAh बैटरी के साथ Xiaomi Pad 7 सीरीज देगी दस्तक, लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा

Xiaomi Pad 7 Pro में 144Hz रिफ्रेश रेट और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो वाली 12.45 इंच की डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।

50MP कैमरा, 10000mAh बैटरी के साथ Xiaomi Pad 7 सीरीज देगी दस्तक, लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Pad 6 Pro में 11 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi Pad 7 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया गया है।
  • Xiaomi Pad 7 Pro टैबलेट में 10,000mAh का बैटरी मिलेगी।
  • Xiaomi Pad 7 Pro में 12.45 इंच की डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Xiaomi कथित तौर पर अपनी नेक्स्ट जनरेशन के टैबलेट Xiaomi Pad 7 सीरीज पर काम कर रही है। Xiaomi ने हाल ही में अपने स्मार्टफोन लॉन्च किए थे और अब टैबलेट की बारी है। लाइनअप में दो मॉडल Xiaomi Pad 7 और Pad 7 Pro शामिल होने की उम्मीद है। दोनों टैबलेट के बारे में समय-समय पर लीक सामने आई हैं। अब स्मार्ट पिकाचू की एक नई लीक से इन टैबलेट्स की लॉन्च टाइमलाइन का पता चला है। यहां हम आपको Xiaomi Pad 7 सीरीज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

टिपस्टर के अनुसार, Xiaomi इस साल की तीसरी तिमाही में Pad 7 सीरीज लॉन्च करेगी। Pad 7 सीरीज पिछले साल अप्रैल में लॉन्च हुए Pad 6 और Pad 6 Pro की तुलना में देरी से लॉन्च हो रही है। टिपस्टर ने आगे सुझाव दिया है कि टैबलेट प्लग एंड प्ले तरीके से कार यूज के लिए काम करेंगे। Xiaomi से यह उम्मीद की जा सकती है, क्योंकि कंपनी अब EV निर्माता भी है। एक कंपनी सबसे पहले अपने प्रोडक्ट इकोसिस्टम में कंपेटिबिलिटी सुनिश्चित करना चाहेगी।


Xiaomi Pad 7 सीरीज के स्पेसिफिकेशन


हालांकि, Xiaomi Pad 7 सीरीज के बारे में जानकारी अभी नहीं है। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Xiaomi  Pad 7 Pro के कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया। इस टैबलेट में Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया जाएगा। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो वाली 12.45 इंच की डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। टैबलेट में 10,000mAh की बैटरी मिलेगी। 3सी सर्टिफिकेशन से पता चला था कि Pad 7 Pro टैबलेट 120W फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट करेगा।

यह भी कहा गया है कि टैबलेट के रियर में ड्यूल 50 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप और ऑडियो के लिए क्वाड स्पीकर हैं। इसके अलावा Pad 7 के बारे में अभी बहुत कम जानकारी है। सिर्फ एक लीक में टैबलेट में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर का पता चला था।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »