10000mAh बैटरी के साथ Xiaomi Pad 7 Pro देगा दस्तक, जानें सबकुछ

Xiaomi Pad 7 Pro में 10,000mAh की बैटरी मिलेगी। यह मॉडल एंड्रॉइड 14 ओएस पर बेस्ड हाइपरओएस कस्टम स्किन आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करेगा।

10000mAh बैटरी के साथ Xiaomi Pad 7 Pro देगा दस्तक, जानें सबकुछ

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Pad 6 Pro में 11 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi Pad 7 Pro में 10,000mAh की बैटरी मिलेगी।
  • Xiaomi Pad 7 Pro टैबलेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC के साथ आएगा।
  • Xiaomi Pad 7 Pro टैबलेट 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगा।
विज्ञापन
Xiaomi जल्द ही नेक्स्ट जनेरशन के Xiaomi Pad 7 सीरीज टैबलेट को पेश करने की तैयारी कर रहा है। Xiaomi Pad 7 Pro एक हाई एंड मॉडल है। अब नई लीक से इस मॉडल के कुछ स्पेसिफिकेशंस का पता चला है। यहां हम आपको Xiaomi Pad 7 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi Pad 7 Pro के स्पेसिफिकेशंस


एक नई लीक में जाने-माने टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने खुलासा किया है। एक वीबो पोस्ट में टिपस्टर ने दावा किया कि Xiaomi Pad 7 Pro टैबलेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC के साथ आएगा जो कि एक फ्लैगशिप ग्रेड प्रोसेसर है। उन्होंने आगे कहा कि टैबलेट में 12.45 इंच की LCD डिस्प्ले होगी जो हाई 144Hz रिफ्रेश रेट और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो का सपोर्ट करेगी। हालांकि, पहले आई लीक में टैबलेट में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट मिलने की उम्मीद थी।

डिजिटल चैट स्टेशन का मानना ​​है कि Xiaomi Pad 7 Pro में 10,000mAh की बैटरी मिलेगी। यह मॉडल एंड्रॉइड 14 ओएस पर बेस्ड हाइपरओएस कस्टम स्किन आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करेगा। ऐसे स्पेसिफिकेशंस के साथ आगामी टैबलेट गेमिंग जैसे इंटेंस टास्क का भी सपोर्ट कर पाएगा। Pad 7 Pro हाल ही में IMDA और 3C सर्टिफिकेशन पर नजर आया था। टैबलेट 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगा। कैमरा सेटअप के लिए टैबलेट के रियर में ड्यूल 50 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप है। इसमें एक क्वाड स्पीकर सेटअप और एक एडवांस मल्टी डिवाइस सिस्टम मिलने की उम्मीद है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  9. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »