शाओमी एमआईपैड टैबलेट हुआ 2,000 रुपये सस्ता

शाओमी एमआईपैड टैबलेट हुआ 2,000 रुपये सस्ता
विज्ञापन
शाओमी इंडिया ने शुक्रवार को अपने एमआईपैड टैबलेट की कीमत में कटौती का ऐलान किया। यह टैबलेट अब 2,000 रुपये सस्ता होकर 10,999 रुपये में मिलेगा।

चीन की इस कंपनी ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि यह टैबलेट नई कीमत में कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। गौर करने वाली बात है कि भारत में एमआई पैड की कीमत में यह पहली स्थाई कटौती है। याद दिला दें कि एमआईपैड टैबलेट को भारत में 2015 में मार्च महीने में 12,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

शाओमी एमआई पैड की कीमत में कटौती इसके अपग्रेडेड वर्ज़न को जल्द ही भारत में पेश किए जाने की ओर इशारा कर रही है। कंपनी ने शाओमी एमआई पैड 2 टैबलेट को पिछले साल नवंबर महीने में लॉन्च किया था। इस टैबलेट के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं- 16 जीबी और 64 जीबी। इनकी कीमत क्रमशः 999 चीनी युआन (करीब 10,300 रुपये) और 1,299 चीनी युआन (करीब 13,500 रुपये) है। इस टैबलेट का विंडोज 10 पर चलने वाला 64 जीबी वेरिएंट भी एंड्रॉयड वाले वर्ज़न की कीमत में ही लॉन्च किया गया है।

याद दिला दें कि शाओमी एमआई पैड को सबसे पहले चीन में 2014 में लॉन्च किया गया था। टैबलेट में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ '4+1'-कोर एनवीडिया टेग्रा के1 चिपसेट और 2 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है।

शाओमी एमआईपैड में 7.9 इंच का क्यूएक्सजीए (2048x1536 पिक्सल) आईपीएस रेटिना डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 324 पीपीआई। स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। अन्य स्पेसिफिकेशन में 8 मेगापिक्सल का रियर और मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है। टैबलेट में डुअल बैंड वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी और ब्लूटूथ 4.0 कनेक्टिविटी फ़ीचर हैं। एमआईपैड टैबलेट में 6700 एमएएच की बैटरी है। यह ब्लैक, व्हाइट, रेड, ब्लू, ग्रीन और यलो कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। इसका डाइमेंशन 135.4x202.1x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 360 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »