Xiaomi Mi Pad 4 लॉन्च, जानें इस टैबलेट की सारी खासियतें

Xiaomi Mi Pad 4 को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। इस टैबलेट को शाओमी के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Redmi 6 Pro के साथ पेश किया गया है।

Xiaomi Mi Pad 4 लॉन्च, जानें इस टैबलेट की सारी खासियतें

Xiaomi Mi Pad 4 में है 6000 एमएएच की बैटरी

ख़ास बातें
  • शाओमी मी पैड 4 एंड्रॉयड पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है
  • शाओमी पी पैड 4 की कीमत 1,099 चीनी युआन (करीब 11.500 रुपये) से शुरू
  • Mi Pad 4 के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं
विज्ञापन
Xiaomi Mi Pad 4 को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। इस टैबलेट को शाओमी के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Redmi 6 Pro के साथ पेश किया गया है। Mi Pad 4 के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं- वाई-फाई ऑनली और वाई-फाई + एलटीई ऑनली। इसमें 8 इंच का 16:10 डिस्प्ले है। जानकारी दी गई है कि इस डिस्प्ले पर यूज़र सिर्फ एक हाथ से काम कर सकते हैं। कंपनी ने टैबलेट में एआई फेस अनलॉक और स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया है। फिलहाल, इस हैंडसेट को भारत में लॉन्च करने के संबंध में कुछ नहीं बताया गया है।
 

Xiaomi Mi Pad 4 कीमत

शाओमी पी पैड 4 की कीमत 1,099 चीनी युआन (करीब 11.500 रुपये) से शुरू होती है। यह 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वाई-फाई वर्ज़न की कीमत है। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वाई-फाई वर्ज़न की कीमत 1,399 चीनी युआन (करीब 14,600 रुपये) है। 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले वाई-फाई + एलटीई वाले वेरिएंट की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 15,600 रुपये) है। यह ब्लैक और गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा।  
 

Xiaomi Mi Pad 4 स्पेसिफिकेशन

शाओमी मी पैड 4 एंड्रॉयड पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें 8 इंच का फुल-एचडी (1920x1200 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 16:10 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। डिस्प्ले की पिक्सल डेनसिटी 283 पिक्सल प्रति इंच है। इस टैबलेट में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 3 जीबी या 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

टैबलेट में एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह एचडीआर सपोर्ट के साथ आता है। टैबलेट में फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। कंपनी ने टैबलेट में एआई फेस अनलॉक फीचर होने की बात कही है। Mi Pad 4 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी या 64 जीबी है। दोनों ही वेरिेएंट में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट नहीं मौज़ूद है।

Xiaomi Mi Pad 4 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी-टाइप सी शामिल हैं। जीपीएस और ए-जीपीएस फीचर सिर्फ एलटीई वेरिएंट में उपलब्ध है। वाई-फाई ऑनली मॉडल में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और जायरोस्कोप सेंसर है। एलटीई वेरिएंट में इन सारे सेंसर के अलावा डिजिटल कंपास है। इसमें 6000 एमएएच की बैटरी है। टैबलेट का डाइमेंशन 200.2x120.3x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 342.5 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले8.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन1920x1200 पिक्सल
रैम3 जीबी
ओएसAndroid
स्टोरेज32 जीबी
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले8.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन1920x1200 पिक्सल
रैम3 जीबी
ओएसAndroid
स्टोरेज32 जीबी
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »