• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • 11 इंच डिस्प्ले और 2 कैमरे के साथ आएगा Vivo का पहला टैबलेट Vivo Pad! स्पेसिफिकेशन लीक...

11 इंच डिस्प्ले और 2 कैमरे के साथ आएगा Vivo का पहला टैबलेट Vivo Pad! स्पेसिफिकेशन लीक...

रिपोर्ट के अनुसार, Vivo Pad में 11 इंच का (2560 x 1600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसके अलावा, यह टैब स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस होगा।

11 इंच डिस्प्ले और 2 कैमरे के साथ आएगा Vivo का पहला टैबलेट Vivo Pad! स्पेसिफिकेशन लीक...
ख़ास बातें
  • Vivo Pad स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस हो सकता है
  • वीवो पैड में मिल सकता है 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले
  • लीक के अनुसार इस टैब में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा
विज्ञापन
Vivo स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इस साल 2022 में टैबलेट्स मार्केट में उतरकर एक नहीं बल्कि कई टैब्स को लॉन्च करने वाली है। लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि वीवो के पहले टैबलेट का नाम Vivo Pad होगा और इसे साल 2022 के फर्स्ट हाफ में लॉन्च किया जा सकेगा। इसके अलावा, वीवो पैड के कई स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी ऑनलाइन लीक हो गई है। टिप्सटर के मुताबिक वीवो पैड में 11 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा, इसमें दो कैमरे मौजूद होंगे। वहीं, कथित रूप से इसकी बैटरी 8,040mAh की होगी।

Gizmochina की रिपोर्ट में टिप्सटर Digital Chat Station का हवाला देते हुए Vivo Pad के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, वीवो पैड में 11 इंच का (2560 x 1600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसके अलावा, यह टैब स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस होगा।

लीक के अनुसार इस टैब में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा होगा।

इसके अलावा, टैब की बैटरी 8,040mAh की होगी, इसके साथ 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

टिप्सटर के अनुसार, टैब की कीमत CNY 1,599 (लगभग 18,778 रुपये) होगी। लॉन्चिंग को लेकर कहा जा रहा है कि यह टैबलेट साल के फर्स्ट हाफ में दस्तक दे सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Pad, Vivo Pad specifcation, Vivo Pad launch, Vivo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  5. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  6. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  7. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  8. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  9. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  10. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »