Tecno MegaPad 11 में होगी 8GB रैम, 8000mAh बैटरी, जानें बाकी खूबियां

Tecno MegaPad 11 : टेक्नो का नया टैबलेट बहुत जल्‍द लॉन्‍च हो सकता है। इसे Google Play कंसोल और FCC डेटाबेस पर देखा गया है।

Tecno MegaPad 11 में होगी 8GB रैम, 8000mAh बैटरी, जानें बाकी खूबियां

Photo Credit: @passionategeekz

टैब में 8 हजार एमएएच की बड़ी बैटरी होगी। वह 18 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

ख़ास बातें
  • Tecno MegaPad 11 को लॉन्‍च करने की तैयारी
  • 8 जीबी रैम, 8 हजार एमएएच बैटरी जैसे फीचर्स
  • Google Play कंसोल और FCC डेटाबेस पर स्‍पॉट
विज्ञापन
Tecno MegaPad 11 : टेक्नो का नया टैबलेट बहुत जल्‍द लॉन्‍च हो सकता है। इसका नाम Tecno MegaPad 11 बताया जा रहा है, जिसे Google Play कंसोल और FCC डेटाबेस पर देखा गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वहां Tecno MegaPad 11 को मॉडल नंबर T1101 के साथ स्‍पॉट किया गया। Google Play कंसोल से यह कन्‍फर्म हुआ है कि टैबलेट में 8 जीबी रैम दी जाएगी। यह एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर रन करेगा। टेक्‍नोपैड में मीडियाटेक का हीलियो G99 प्रोसेसर मिलने की उम्‍मीद है। 

रिपोर्टों में दावा है कि Tecno MegaPad 11 में 11 इंच का डिस्‍प्‍ले मिल सकता है। यह 1920 x 1200 पिक्सल रेजॉलूशन और 280 PPI पिक्सल डेंसिटी के साथ आएगा। डिस्‍प्‍ले में 90 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट और 5 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा फ‍िट होगा। 

नए टेक्‍नोपैड में 13 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है। FCC सर्टिफिकेशन से खुलासा हुआ है कि टैब में 8 हजार एमएएच की बड़ी बैटरी होगी। वह 18 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके डिजाइन की बात करें तो रियर साइड में डुअल टोन पैनल देखने को मिल सकता है। एक आयताकार कैमरा मॉड्यूल भी होगा, जिसमें डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। 

यह एआई की खूबियों से पैक हो सकता है। 4जी नेटवर्क सपोर्ट के साथ आ सकता है। 500 ग्राम के करीब वजन होने की उम्‍मीद है और ब्‍लू व ग्रीन कलर्स में इसे लाया जा सकता है।

इससे पहले अगस्‍त में Tecno MegaPad 10 और Megapad 11 के बारे में जानकारी सामने आई थीं। लगभग यही स्‍पेक्‍स पता चले थे। दोनों टैब में अहम फर्क स्‍क्रीन का हो सकता है। MegaPad 10 में 10 इंच का डिस्‍प्‍ले और Megapad 11 में 11 इंच से बड़ा डिस्‍प्‍ले मिल सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इन टैब्‍स में WiFi/LTE–4G सपोर्ट भी होगा। इसके अलावा डुअल स्पीकर, Bluetooth 5.1, USB Type-C, और 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »