• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • 8 इंच डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी के साथ सस्ते दामों में लॉन्च हुआ Teclast P85T टैबलेट, जानें सबकुछ

8 इंच डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी के साथ सस्ते दामों में लॉन्च हुआ Teclast P85T टैबलेट, जानें सबकुछ

Teclast P85T में 8 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,280 x 800 पिक्सल है।

8 इंच डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी के साथ सस्ते दामों में लॉन्च हुआ Teclast P85T टैबलेट, जानें सबकुछ

Photo Credit: Teclast

Teclast P85T में 8 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Teclast P85T में 8 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Teclast P85T टैबलेट के रियर में 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • Teclast P85T में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Teclast ने Teclast P85T टैबलेट लॉन्च किया है। इस टैबलेट में 8 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसमें 5,000mAh की बैटरी और Allwinner A523 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने अगस्त में Teclast द्वारा M50 Pro और T40 Air टैबलेट को पेश किया था, जिसके बाद अब यह टैबलेट आया है। यहां हम आपको Teclast P85T के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Teclast P85T की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Teclast P85T की कीमत $79.99 (लगभग 6,645 रुपये) है। वहीं अतिरिक्त यूएस $14.99 (लगभग 1,245 रुपये) में एक फोलियो केस भी मिलता है।


Teclast P85T के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Teclast P85T में 8 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,280 x 800 पिक्सल है। इसमें Allwinner A523 चिपसेट दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB LPDDR4x RAM और 64GB eMMC 5.1 फ्लैश स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। Allwinner A523 के साथ Mali-G57 MC1 GPU दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Teclast टैबलेट के रियर में 2 मेगापिक्सल का कैमरा और फ्रंट में 0.3 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Teclast P85T टैबलेट का वजन 335 ग्राम है। इस टैबलेट में एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी है जो कि यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए चार्ज होती है। Teclast P85T में कर्व्ड ऐजेस और डिस्प्ले पर मोटे बेजेल्स दिए गए हैं। रियर में दो कैमरा रिंग हैं, जिनमें से एक कैमरा सेंसर और दूसरा एलईडी फ्लैश है।   

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »