Samsung ने लॉन्च किया Galaxy Tab S10 Lite, जानें स्पेसिफिकेशंस

इस टैबलेट में 10.9 इंच WUXGA+ (1,320 × 2,112 पिक्सल्स) TFT डिस्प्ले 600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 अगस्त 2025 21:31 IST
ख़ास बातें
  • इस टैबलेट में कंपनी का Exynos 1380 चिपसेट दिया गया है
  • इसमें 10.9 इंच डिस्प्ले 600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है
  • इसका डिस्प्ले कंपनी की Vision Booster टेक्नोलॉजी के लिए सपोर्ट के साथ है

यह टैबलेट Android 15 पर चलता है

दक्षिण कोरिया की डिवाइसेज मेकर Samsung ने सोमवार को Galaxy Tab S10 Lite लॉन्च किया है। इस टैबलेट में कंपनी का Exynos 1380 चिपसेट दिया गया है। इसमें 10.9 इंच डिस्प्ले 600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके साथ कस्टमर्स को बॉक्स में S पेन भी मिलेगा। इस टैबलेट के रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सैमसंग के Galaxy Tab S10 Lite को  6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट के साथ 8 GB + 256 GB के वेरिएंट में पेश किया गया है। 

हालांकि, सैमसंग ने इसकी प्राइसिंग की जानकारी नहीं दी है। इस टैबलेट की बिक्री 5 सितंबर से की जाएगी। यह  Coralred, Gray और Silver कलर्स में उपलब्ध होगा। इस टैबलेट को 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट के साथ 8 GB + 256 GB के वेरिएंट में पेश किया गया है। भारत में Galaxy Tab S10 Lite की उपलब्धता के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। 

Samsung Galaxy Tab S10 Lite के स्पेसिफिकेशंस

इस टैबलेट में 10.9 इंच WUXGA+ (1,320 × 2,112 पिक्सल्स) TFT डिस्प्ले 600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसका डिस्प्ले सैमसंग की Vision Booster टेक्नोलॉजी के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें Exynos 1380 चिपसेट दिया गया है। इस टैबलेट की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। सैमसंग के Galaxy Tab S10 Lite के रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह टैबलेट Android 15 पर चलता है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए  5G, Bluetooth और Wi-Fi के विकल्प हैं। यह टैबलेट Circle to Search जैसे कुछ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े टूल्स को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही यह Goodnotes, Clip Studio Paint, LumaFusion और Notion जैसे कुछ थर्ड-पार्टी प्रोडक्टिविटी ऐप्स को सपोर्ट करता है। सैमसंग के Galaxy Tab S10 Lite में 8,000 mAh की बैटरी दी गई है। इस टैबलेट का साइज 165.8 × 254.3 × 6.6 mm और भार लगभग 524 ग्राम का है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 में मिलेंगे AI फीचर्स, नया यूजर इंटरफेस, जल्द होगा लॉन्च
  2. Lava Bold N2 5G की सेल आज से शुरू, Amazon पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
  3. जेब में लेकर घूमिए मिनी AC! 18°C तक कूलिंग देगा यह डिवाइस, कीमत ₹2 हजार से कम
  4. Infinix Smart 20 vs Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट?
  5. iQOO Neo 12 में होगा सबसे धांसू डिस्प्ले! लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा
  6. इस नए Infinix फोन के बॉक्स में मिल रहा है ₹4 हजार का JBL स्पीकर, वो भी बिल्कुल फ्री!
  7. Redmi Turbo 5 में मिलेगी डुअल रियर कैमरा यूनिट, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Asus Dawn 7 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 16 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. 7500 रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, यहां से होगा फायदा ही फायदा
  11. 140W पावर वाला 25,000mAh का पावरबैंक Belkin ने किया लॉन्च, लैपटॉप को करेगा फास्ट चार्ज!
  12. Redmi K100 में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट 
  13. Portronics Titan 35 पावर बैंक लॉन्च, 20000mAh की बैटरी कैपेसिटी, एक साथ चार्ज होंगे कई डिवाइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. जेब में लेकर घूमिए मिनी AC! 18°C तक कूलिंग देगा यह डिवाइस, कीमत ₹2 हजार से कम
  2. Lava Bold N2 5G की सेल आज से शुरू, Amazon पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
  3. इस नए Infinix फोन के बॉक्स में मिल रहा है ₹4 हजार का JBL स्पीकर, वो भी बिल्कुल फ्री!
  4. Ultraviolette लाया किल द पेट्रोल बिल कैंपेन, नई बाइक खरीदने पर मिल रहा 30 हजार रुपये कैशबैक
  5. Google Gemini में अपनी एक्टिविटी को कैसे करें मैनेज या डिलीट, यहां जानें पूरा तरीका
  6. WWDC 2026: iOS 27 से लेकर नए Siri AI और Gemini इंटीग्रेशन के साथ Apple की ये 10 बड़ी घोषणाएं
  7. 7500 रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, यहां से होगा फायदा ही फायदा
  8. Infinix Smart 20 vs Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट?
  9. WWDC 2026: iOS 27 हुआ लॉन्च, Siri AI, Apple Intelligence, नए कैमरा फीचर्स के साथ जानें सबकुछ
  10. Apple WWDC 2026: Apple ने खोला नए फीचर्स का पिटारा, Siri, कैमरा, OS में आए गजब के अपडेट्स, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.