Samsung Galaxy Tab S9 के स्पेसिफिकेशंस फिर लीक! 8160mAh बैटरी के साथ होंगे ये फीचर्स!

Samsung ने अभी तक गैलेक्सी टैब एस9 सीरीज के लॉन्च के बारे में कोई अधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

Samsung Galaxy Tab S9 के स्पेसिफिकेशंस फिर लीक! 8160mAh बैटरी के साथ होंगे ये फीचर्स!

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy Tab S9 सीरीज को टैबलेट सीरीज Galaxy Tab S8 (फोटो में) के सक्सेर के रूप में लॉन्च किया जाना है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab S9 के बारे में ताजा अपडेट
  • इसमें 8,160mAh बैटरी बताई गई है।
  • Galaxy Tab S9 में लीथियम आयन बैटरी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
Samsung की ओर से अपकमिंग फ्लैगशिप टैबलेट सीरीज Samsung Galaxy Tab S9 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस टैबलेट सीरीज को लेकर आए दिन नए लीक्स सामने आ रहे हैं। हाल ही में टैबलेट सीरीज के एक मॉडल के प्रोसेसर और बैटरी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया गया था। अब इसे लेकर एक और लेटेस्ट अपडेट इसकी बैटरी कैपिसिटी के बारे में बताता है। सीरीज में Samsung Galaxy Tab S9, Tab S9+ और Tab S9 Ultra को लॉन्च किया जा सकता है। आइए आपको इसके बारे में लेटेस्ट अपडेट बताते हैं। 

Samsung Galaxy Tab S9 के बारे में एक ताजा रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा गया है कि इस सीरीज में कंपनी पुराने मॉडल्स से ज्यादा बैटरी देने वाली है। Sammobile की रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है। लीक के मुताबिक, Galaxy Tab S9 में लीथियम आयन बैटरी देखने को मिल सकती है। इसे Samsung SDI ने तैयार किया है, और इसका पार्ट नम्बर EB-BX716ABY बताया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह बैटरी पार्ट मॉडल नम्बर SM-X71x से संबंधित है। जिसे Galaxy Tab S9 के रूप में लॉन्च किया जाएगा। 

जहां तक बैटरी कैपिसिटी की बात है इसमें 8,160mAh बैटरी बताई गई है। जो कि पुराने मॉडल्स से ज्यादा है। हाल ही में सीरीज के मॉडल Samsung Galaxy Tab S9 Ultra को लेकर भी एक जानकारी लीक हुई थी। जिसमें टिप्स्टर रेवेजनस (@tech_reve) ने कहा था कि Samsung Galaxy Tab S9 Ultra में कंपनी Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 2 प्रोसेसर का इस्तेमाल कर सकती है। टिप्स्टर ने इसमें 10,880 mAh बैटरी कैपिसिटी होने की बात कही थी। 

Samsung ने अभी तक गैलेक्सी टैब एस9 सीरीज के लॉन्च के बारे में कोई अधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। कंपनी के मौजूदा टैबलेट्स की बात करें Galaxy Tab S8 सीरीज मार्केट में उपलब्ध है, जिसे पिछले साल फरवरी में लॉन्च किया गया था। Galaxy Tab S8 की कीमत 58,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि Galaxy Tab S8+ और Galaxy Tab S8 Ultra की कीमतें क्रमश: 74,999 रुपये और 1,08,999 रुपये से शुरू होती है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले11.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2560x1600 पिक्सल
रैम8 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 12
स्टोरेज128 जीबी
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 6-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता8000 एमएएच
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले12.40 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2800x1752 पिक्सल
रैम8 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 12
स्टोरेज128 जीबी
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 6-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता10090 एमएएच
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले14.60 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2960x1848 पिक्सल
रैम8 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 12
स्टोरेज128 जीबी
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 6-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता11200 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »