Samsung Galaxy Tab S9 Series: जल्द लॉन्च होगी Samsung की फ्लैगशिप टैबलेट सीरीज! डिटेल्स लीक

Samsung Galaxy Tab S8, Galaxy Tab S8+ और Galaxy Tab S8 Ultra को भारत में पिछले साल फरवरी में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, अपडेटेड: 8 मार्च 2023 17:35 IST
ख़ास बातें
  • Samsung इस साल की दूसरी छमाही में Galaxy Tab S9 सीरीज को पेश कर सकती है
  • सीरीज में Galaxy Tab S9, Tab S9+ और Tab S9 Ultra होंगे शामिल
  • Android 13 बेस्ड One UI 5.1 और Snapdragon 8 Gen 2 SoC से लैस होंगे टैबलेट

Samsung Galaxy Tab S8 सीरीज को पिछले साल फरवरी में लॉन्च किया गया था

Samsung Galaxy Tab S8, Galaxy Tab S8+ और Galaxy Tab S8 Ultra को भारत में पिछले साल फरवरी में लॉन्च किया गया था। अब, एक हालिया रिपोर्ट बताती है कि सैमसंग इस साल के अंत में Galaxy Tab S9 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में है। अपकमिंग फ्लैगशिप टैबलेट लाइनअप में तीन मॉडल - Samsung Galaxy Tab S9, Tab S9+ और Tab S9 Ultra शामिल हो सकते हैं। रिपोर्ट में कथित डिवाइस के मॉडल नंबर का भी जिक्र है। तीनों मॉडल केवल वाई-फाई और 5G वेरिएंट में लॉन्च हो सकते हैं।

GalaxyClub (डच भाषा से अनुवादित) की एक रिपोर्ट के अनुसार, Samsung इस साल की दूसरी छमाही में Galaxy Tab S9 सीरीज को पेश कर सकती है। लाइनअप में Galaxy Tab S9, Tab S9+ और Tab S9 Ultra मॉडल शामिल होने की उम्मीद है, जो पिछले साल लॉन्च हुई Galaxy Tab S8 सीरीज के अपग्रेड होंगे।
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, गैलेक्सी टैब एस9 का मॉडल नंबर SM-X710 (वाई-फाई), SM-X716B (5G ग्लोबल) और SM-X718U (5G US) होगा। Galaxy S9+ मॉडल नंबर SM-X810 (वाई-फाई), SM-X816B (5G ग्लोबल) और SM-X818U (5G US) के साथ आ सकता है। वहीं, मॉडल नंबर SM-X910 (वाई-फाई), SM-X916B (5G ग्लोबल), और SM-X918U (5G US) के साथ Galaxy Tab S9 Ultra आ सकता है।

सैमसंग ने अभी तक गैलेक्सी टैब एस9 सीरीज के लॉन्च के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि, पिछली रिपोट्स इशारा कर चुकी हैं कि नए टैबलेट Android 13 पर बेस्ड One UI 5.1 पर चलेंगे और  Snapdragon 8 Gen 2 SoC पर काम करेंगे। इसके अलावा, ये IP67 रेटेड होंगे।
Advertisement

अभी तक मार्केट में Samsung की लेटेस्ट टैबलेट सीरीज Galaxy Tab S8 सीरीज है, जिसे पिछले साल फरवरी में लॉन्च किया गया था। Galaxy Tab S8 की कीमत 58,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि Galaxy Tab S8+ और Galaxy Tab S8 Ultra की कीमतें क्रमश: 74,999 रुपये और 1,08,999 रुपये से शुरू होती है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2560x1600 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 6-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

8000 एमएएच
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2800x1752 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 6-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10090 एमएएच
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

14.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2960x1848 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 6-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

11200 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.