Samsung Galaxy Tab S4 और Galaxy Tab A 10.5 हुए लॉन्च, जानें इनके बारे में

अमेरिका में Samsung Galaxy Tab S4 के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 650 डॉलर (करीब 44,400 रुपये) है। वहीं, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 750 डॉलर (करीब 51,200 रुपये) में बेचा जाएगा।

Samsung Galaxy Tab S4 और Galaxy Tab A 10.5 हुए लॉन्च, जानें इनके बारे में
ख़ास बातें
  • स्टोरेज पर आधारित Samsung Galaxy Tab S4 के दो वेरिएंट हैं
  • Galaxy Tab A 10.5 में बच्चों के लिए भी अलग मोड दिया गया है
  • Samsung Galaxy Tab S4 की भिड़ंत Apple के iPad Pro से
विज्ञापन
Samsung Galaxy Tab S4 और Galaxy Tab A 10.5 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। देखा जाए को सैमसंग गैलेक्सी टैब एस4 को मार्केट में ऐप्पल के आईपैड प्रो जैसे प्रीमियम टैबलेट के जवाब में उतारा गया है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी टैब ए 10.5 एक किफायती टैबलेट है। Samsung ने Galaxy Tab S4 के साथ DeX इंटीग्रेशन दिया है जिससे डेस्कटॉप जैसा अनुभव मिलेगा। सैमसंग ब्रांड के इस महंगे टैबलेट में 10.5 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसके अलावा टैबलेट नए एस पेन और वैकल्पिक बुक कवर कीबोर्ड के साथ आता है। Galaxy Tab S4 और Galaxy Tab A 10.5 में पहले से सैमसंग का स्मार्टथिंग्स ऐप इंस्टॉल होगा। इसकी मदद से यूज़र दूर रहने पर भी सारे कनेक्टेड डिवाइस और स्मार्ट होम्स को मॉनीटर कर पाएंगे।
 

Samsung Galaxy Tab S4, Galaxy Tab A 10.5 की कीमत

अमेरिका में Samsung Galaxy Tab S4 के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 650 डॉलर (करीब 44,400 रुपये) है। वहीं, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 750  डॉलर (करीब 51,200 रुपये) में बेचा जाएगा। फिलहाल, इस टैबलेट को भारतीय मार्केट में लाए जाने के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। वहीं, Samsung Galaxy Tab A 10.5 की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 

Samsung Galaxy Tab S4 स्पेसिफिकेशन और फीचर

सैमसंग का यह टैबलेट बीते साल लॉन्च किए गए गैलेक्सी टैब एस3 का अपग्रेड है। Samsung Galaxy Tab S4 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसके ऊपर सैमसंग एक्सपीरियंस यूएक्स का इस्तेमाल हुआ है। इस टैबलेट में 10.5 इंच का डब्ल्यूक्यूएक्सजीए (2560x1600 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। यह 16:10 आस्पेक्ट रेशियो और 287 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी वाली स्क्रीन है। इस टैबलेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.35 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी में 4 जीबी रैम दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट पैनल एफ/1.9 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया है।

स्टोरेज की बात करें तो यह डिवाइस दो विकल्प में मौज़ूद है- 64 जीबी और 256 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 400 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। टैबलेट में 4जी एलटीई (वैकल्पिक), वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस+ग्लोनास और यूएसबी-टाइप सी जैसे कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं। एक्सेलेरोमीटर, कंपास, जायरोस्कोप, हॉल सेंसर, आरजीबी, प्रॉक्सिमिटी और आइरिस स्कैनर इस डिवाइस का हिस्सा हैं। सैमसंग के इस टैबलेट की बैटरी 7300 एमएएच की है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। टैबलेट का डाइमेंशन 249.3x164.3x7.1 मिलीमीटर है।
 

Samsung Galaxy Tab A 10.5 स्पेसिफिकेशन

गैलेक्सी टैब एस4 की तरह सैमसंग गैलेक्सी टैब ए 10.5 में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो है। इसके ऊपर सैमसंग एक्सपीरियंस यूएक्स दिया गया है। इसमें 10.5 इंच का 16:10 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले है। इसमें टीएफटी एलसीडी पैनल है जो डब्ल्यूयूएक्सजीए (1920x1200 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला है। टैबलेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इस टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस रियर कैमरा है और फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
 
jjr5fqo8

Galaxy Tab A 10.5 है एक किफायती टैबलेट

Galaxy Tab A 10.5 में सैमसंग डैक्स का सपोर्ट नहीं है और ना ही इसके साथ एक पेन काम करेगा। टैबलेट में पहले से बच्चों के लिए कई कंटेंट इंस्टॉल होंगे। किड्स मोड, किड्स ब्राउज़र, बच्चों के लिए गैलेक्सी ऐप और आठ चाइल्ड-फ्रेंडली ऐप डिवाइस में पहले से मौज़ूद रहेंगे। इसमें मल्टी-यूज़र मोड भी है जिसकी मदद से यूज़र बच्चों के लिए अलग अकाउंट बना सकते हैं।

Galaxy Tab A 10.5 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 400 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। टैबलेट में 4जी एलटीई (वैकल्पिक), वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस+ग्लोनास और यूएसबी-टाइप सी जैसे कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं। एक्सेलेरोमटीर, कंपास, जायरोस्कोप, आरजीबी और हॉल सेंसर इस डिवाइस का हिस्सा हैं। टैबलेट की बैटरी 7300 एमएएच की है और इसका डाइमेंशन 260x161.1x8 मिलीमीटर है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले10.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2560x1600 पिक्सल
रैम4 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
स्टोरेज64 जीबी
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता7300 एमएएच
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Vibrant display
  • Loud and crisp audio
  • Light and easy to carry around
  • कमियां
  • Outdated internals
  • Significant battery drain while gaming
  • Expensive for what it offers
डिस्प्ले10.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2560x1600 पिक्सल
रैम4 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
स्टोरेज64 जीबी
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता7300 एमएएच
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले10.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन1920x1200 पिक्सल
रैम3 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
स्टोरेज32 जीबी
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता7300 एमएएच
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great battery life
  • LTE with calling supported
  • Large and vivid display
  • Very good speakers
  • कमियां
  • Weak processor limits usability
  • Limited accessories
  • Mediocre cameras
डिस्प्ले10.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन1920x1200 पिक्सल
रैम3 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
स्टोरेज32 जीबी
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता7300 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. तबाही की आहट, सौरमंडल में 11 हजार नए एस्टरॉयड मिले, साइज में 500 मीटर से भी बड़े!
  2. Xiaomi 17 Max होगा सीरीज का आखिरी मॉडल, 8000mAh बैटरी के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. IPL 2026 Live Streaming: SRH vs LSG, और RCB vs CSK का घमासान आज, यहां देखें फ्री!
  4. Moto Razr Fold Pre Order: 16GB रैम, 6000mAh बैटरी वाले Moto Razr Fold के प्री-ऑर्डर 11 अप्रैल से! जानें सबकुछ
  5. Upcoming Smartphones April 2026: OnePlus Nord 6, Ai+ Nova 2, Vivo T5 Pro, Oppo Find X9 Ultra जैसे फोन होंगे लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. पहली बार! एक फोन में दो तरह के डिस्प्ले, LCD और e-ink स्क्रीन के साथ इस कंपनी ने किया पेश
  7. 13 हजार से सस्ता खरीदें OnePlus का फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  8. Honor 600 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, iPhone 17 Pro Max जैसा हो सकता है कैमरा मॉड्यूल
  9. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  10. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »