Samsung Galaxy Tab S3 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy Tab S3 को मंगलवार को भारत में लॉन्च किया गया। प्रोडक्टिविटी के मकसद से बनाए गए इस टैबलेट को सबसे पहले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 जून 2017 13:35 IST
ख़ास बातें
  • बिक्री ऑफलाइन स्टोर और सैमसंग इंडिया की वेबसाइट से होगी
  • सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3 के एलटीई वेरिएंट को 47,990 रुपये में लॉन्च
  • कंपनी ने भारतीय मार्केट में वाई-फाई वेरिएंट को नहीं उतारा है
Samsung Galaxy Tab S3 को मंगलवार को भारत में लॉन्च किया गया। प्रोडक्टिविटी के मकसद से बनाए गए इस टैबलेट को सबसे पहले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में लॉन्च किया गया था। भारत में सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3 की बिक्री ऑफलाइन स्टोर और सैमसंग इंडिया की वेबसाइट से होगी।

Samsung Galaxy Tab S3 की अहम खासियत है एस पेन स्टाइलस का होना, इसके अलावा ग्लास डिज़ाइन। इस टैबलेट में एचडीआर वीडियो प्लेबैक की क्षमता है। इसके अलावा एकेजी द्वारा ट्यून किया गया क्वाड-स्पीकर सिस्टम है।

कंपनी ने Samsung Galaxy Tab S3 के अन्य अहम फ़ीचर के बारे में भी बताया है जिसमें गैलेक्सी गेम लॉन्चर भी शामिल है। यह टैबलेट कीबोर्ड कवर को भी सपोर्ट करता है जिसे अलग से बेचा जाएगा। इसके अलावा कंपनी का कहना है कि 6000 एमएएच की बैटरी के कारण 12 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलेगी।
 

Samsung Galaxy Tab S3 कीमत और लॉन्च ऑफर

भारत में सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3 के एलटीई वेरिएंट को 47,990 रुपये में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने भारतीय मार्केट में वाई-फाई वेरिएंट को नहीं उतारा है। टैबलेट को ब्लैक और सिल्वर रंग में बेचा जाएगा। इसके बुक कवर की कीमत 2,999 रुपये है जबकि कीबोर्ड कवर को 8,499 रुपये में बेचा जाएगा। एस पेन रिटेल बॉक्स का हिस्सा है।

लॉन्च ऑफर की बात करें तो ग्राहकों को Samsung Galaxy Tab S3 के साथ रिलायंस जियो का डबल डेटा ऑफर मिलेगा। यह ऑफर 31 दिसंबर तक काम करेगा। 309 रुपये के रीचार्ज पर 28 जीबी + 28 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा कंपनी 990 रुपये में एक बार स्क्रीन बदलने की भी वारंटी दे रही है। हालांकि, इसके लिए आपको टैबलेट 31 जुलाई तक खरीद लेना होगा। स्क्रीन बदलने की गारंटी 12 महीने की है।
Advertisement
 
 

Samsung Galaxy Tab S3 के स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3 के स्पेसिफिकेशन बात करें तो इस सैमसंग टैबलेट में 9.7 इंच क्यूएक्सजीए (2048x1536 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है। सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3 में फ्लैश और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल है। फोन में 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में यह टैबलेट वाई-फाई ऑनली और एलटीई वेरिएंट में उपलब्ध है।कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस और यूएसबीब 31 टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं। गैलेक्सी टैब एस3 का डाइमेंशन 237.3x169x6 मिलीमीटर और वाई-फाई ओनली वेरिएंट का वज़न 429 ग्राम जबकि एलटीई वेरिएंट का वज़न 434 ग्राम है। इस टैबलेट में एक्सेलेरोमीटर, फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप, जियोमेट्रिक सेंसर और आरजीबी सेंसर दिए गए हैं।
Advertisement

ज्ञात हो कि लॉन्च इवेंट के लिए गैजेट्स 360 के संवाददाता की विमान यात्रा का खर्च सैमसंग इंडिया ने उठाया है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks great
  • Light and easy to carry around
  • Cellular data connectivity
  • S-Pen included
  • Bad
  • Limited multitasking
  • Android still isn’t great on tablets
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

9.70 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 820

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2048x1536 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

स्टोरेज

32 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto Pad 70 Pro टैबलेट भारत में लॉन्च, 10200mAh बैटरी, 3.5K डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy M47 5G होने जा रहा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा के साथ, प्राइस हुआ लीक!
  2. 14 हजार से सस्ता मिल रहा Oppo का 200MP कैमरा वाला फोन, आई धमाका स्मार्टफोन डील
  3. ईरान की क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस में मिला नॉर्थ कोरिया और चाइना का लिंक!
  4. Redmi Note 17 5G में 120Hz डिस्प्ले के साथ मिल सकता 50MP मेन कैमरा! फीचर्स लीक
  5. Moto Pad 70 Pro टैबलेट भारत में लॉन्च, 10200mAh बैटरी, 3.5K डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  6. iQOO 16T जल्द हो सकता है लॉन्च, बड़े डिस्प्ले का खुलासा
  7. 14 साल बाद लौट रहा Nokia Asha 305, HMD नए अंदाज में कर सकती है लॉन्च!
  8. Vivo के लेटेस्ट TWS 5 Pro ईयरबड्स 50 घंटे की बैटरी, 60dB ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  9. 7000mAh बैटरी के साथ पेश हुआ सबसे बड़ी स्क्रीन वाला फोन Nubia Neo 5 Max, जानें सबकुछ
  10. पुरानी UPI ID नहीं पसंद? मिनटों में बदलें, जानें आसान तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.