Samsung Galaxy Tab A7 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

टैब के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिसमें ग्राहकों को Keyboard Cover महज 1,875 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, जिसकी असल कीमत 4,499 रुपये है। इसके अलावा ICICI क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के साथ 2,000 रुपये का कैशबैक भी प्राप्त होगा।

Samsung Galaxy Tab A7 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy Tab A7 में पेश किया गया है डार्क ग्रे, गोल्ड और सिल्वर कलर ऑप्शन

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab A7 में दी गई है 10.4 इंच स्क्रीन
  • सैमसंग गैलेक्सी टैब ए7 में 7,040mAh की बैटरी दी गई है
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस है ये टैब
विज्ञापन
Samsung Galaxy Tab A7 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि प्रभावशाली स्पेसिफिकेशन और कीमत से लैस है। यह टैबलेट LTE और Wi-Fi दोनों ही वेरिएंट्स में उपलब्ध है, इसके अलावा इसमें आपको तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। गैलेक्सी टैब ए7 में 10.4 इंच डिस्प्ले और क्वाड स्पीकर फीचर किया गया है। इसके अलावा यह Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आता है और यह 7mm मोटा है। गैलेक्सी टैब ए7 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसकी बैटरी 7,040 एमएएच की है।
 

Samsung Galaxy Tab A7 price in India, availability

सैमसंग गैलेक्सी टैब ए7 के Wi-Fi वेरिएंट की कीमत भारत में 17,999 रुपये है, वहीं इसके LTE वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो यह टैबलेट आप डार्क ग्रे, गोल्ड और सिल्वर कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। Samsung.com व अन्य ऑनलाइन पोर्टल पर व चुनिंदा रीटेल स्टोर्स पर Samsung Galaxy Tab A7 की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। हालांकि, सैमसंग ने फिलहाल टैबलेट की सेल तारीख का खुलासा नहीं किया है।

प्री-बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को Keyboard Cover महज 1,875 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, जिसकी असल कीमत 4,499 रुपये है। इसके अलावा ICICI क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के साथ 2,000 रुपये का कैशबैक भी प्राप्त होगा।
 

Samsung Galaxy Tab A7 specifications

सैमसंग गैलेक्सी टैब ए7 एंड्रॉयड 10 आधारित One UI 2.5 पर काम करता है। इसमें 10.4 इंच WUXGA+ (2,000x1,200 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले फीचर किया गया है। यह टैबलेट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर के साथ से लैस है, जिसके साथ 3 जीबी रैम दिया गया है। इसके अलावा इसमें 32 जीबी स्टोरेज दी गई है, जिसमें माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट 1टीबी तक मिलेगा। फोटो और वीडियो के लिए गैलेक्सी टैब ए7 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जो कि 30fps पर एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसके अलावा इसमें 5  मेगापिक्सल का भी सेल्फी कैमरा मौजूद है।

सैमसंग गैलेक्सी टैब ए 7 में कनेक्टिविटी के लिए एलटीई (वैकल्पिक), डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनस, Beidou, Galileo, 3.5mm हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद है। इसके अलावा, इस टैबलेट में 7,040mAh की बैटरी दी गई है। सेंसर की बात करें, तो गैलेक्सी टैब ए7 में एक्सेलेरोमीटर, जायरो सेंसर, जियोमैग्नेटिक सेंसर, हॉल सेंसर और एंबियंट लाइट सेंसर शामिल हैं। 157.4x247.6x7.0mm के इस टैब का भार 476 ग्राम है जबकि LTE वेरिएंट का वज़न 477 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले10.40 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 662
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2000x1200 पिक्सल
रैम3 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 10
स्टोरेज32 जीबी
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता7040 एमएएच
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले10.40 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 662
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2000x1200 पिक्सल
रैम3 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 10
स्टोरेज32 जीबी
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता7040 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »