Samsung ने लॉन्च किया Galaxy Tab A11+, 7,040mAh की बैटरी

इस टैबलेट में 11 इंच का डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चलता है। यह Samsung Notes फीचर की भी पेशकश करता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 सितंबर 2025 22:07 IST
ख़ास बातें
  • इस टैबलेट में 11 इंच का डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है
  • यह Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चलता है
  • इसमें Dolby Atmos साउंड के लिए सपोर्ट है

भारत में हाल ही में सैमसंग ने Galaxy Tab A11 को लॉन्च किया था

दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स मेकर Samsung ने Galaxy Tab A11+ और Galaxy Tab A11 का मंगलवार को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया है। भारत में हाल ही में सैमसंग ने Galaxy Tab A11 को लॉन्च किया था। कंपनी के Galaxy Tab A11+ में 11 इंच का डिस्प्ले है। यह Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चलता है। 

Samsung Galaxy Tab A11+ की उपलब्धता

फ्रांस में सैमसंग की यूनिट ने Galaxy Tab A11 और Galaxy Tab A11+ के इंटरनेशनल लॉन्च की जानकारी दी है। इनमें से Galaxy Tab A11+ की जल्द बिक्री शुरू की जाएगी। इसे 128 GB और 256 GB की स्टोरेज वाले विकल्पों में उपलब्ध कराया जाएगा। यह टैबलेट सिल्वर और ग्रे कलर्स में है। भारत सहित कई इंटरनेशनल मार्केट्स में सैमसंग का Galaxy Tab A11 पहले से उपलब्ध है। इस टैबलेट के 4 GB के RAM और 64 GB वाले केवल Wi-Fi वेरिएंट का प्राइस 12,999 रुपये और सेल्युलर वेरिएंट का 15,999 रुपये का है। 

Samsung Galaxy Tab A11+ के स्पेसेफिकेशंस

इस टैबलेट में 11 इंच का डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चलता है। इसके लिए ऑपरेटिंग सिस्टम के सात अपग्रेड और सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराए जाएंगे। इस टैबलेट में 256 GB की स्टोरेज है, जिसे MicroSD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। Samsung Galaxy Tab A11+ के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सैमसंग ने इस टैबलेट के रियर कैमरा और प्रोसेसर के बारे में जानकारी नहीं दी है। इसमें Dolby Atmos साउंड के लिए सपोर्ट है। 

Advertisement

यह एंड्रॉयड टैबलेट DeX मोड को सपोर्ट करता है जिससे यूजर्स इसे एक कम्पैटिबल मॉनिटर या TV के साथ कनेक्ट कर सकते हैं। इसे PC स्टाइल इंटरफेस के लिए एक कीबोर्ड और माउस के साथ भी कनेक्ट किया जा सकता है। यह Samsung Notes फीचर की भी पेशकश करता है। कंपनी के Galaxy Tab A11 में में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इस टैबलेट के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। सैमसंग के Galaxy Tab A11 में 8.7 इंच का डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस टैबलेट में 5,100 mAh की बैटरी दी गई है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.