7,100mAh की दमदार बैटरी से लैस होगा Realme Pad टैबलेट, 9 सितंबर को होने वाला है लॉन्च

Realme Pad चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी का पहला टैबलेट होने वाला है, जिसे भारत में 9 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले टैबलेट के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी कंपनी द्वारा टीज़ की गई है, जिसमें प्रोसेसर, बैटरी और फास्ट चार्जिंग क्षमता आदि शामिल है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 8 सितंबर 2021 16:37 IST
ख़ास बातें
  • Realme Pad कंपनी का पहला टैबलेट होगा
  • रियलमी पैड 9 सितंबर को होगा लॉन्च
  • Realme 8s 5G और Realme 8i स्मार्टफोन के साथ लॉन्च होगा फोन
Realme Pad चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी का पहला टैबलेट होने वाला है, जिसे भारत में 9 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले टैबलेट के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी कंपनी द्वारा टीज़ की गई है, जिसमें प्रोसेसर, बैटरी और फास्ट चार्जिंग क्षमता आदि शामिल है। रियलमी इंडिया और यूरोप के सीईओ माधव सेठ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर रियलमी पैड की तस्वीर साझा की है, जिससे रियलमी पैड से जुड़ी नई जानकारियों और यूरोप उपलब्धता का खुलासा होता है। इसके अलावा, टैबलेट से जुड़ी कुछ अन्य लीक्स व टीज़र्स पहले भी सामने आ चुके हैं।

Realme TechLife (@realmeTechLife) द्वारा पोस्ट किए गए कुछ ट्वीट्स के अनुसार, Realme Pad मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस होगा। गेमर्स को ध्यान में रखकर प्रोसेसर वादा करता है कि वह उन्हें स्टेबल फ्रेम रेट और शानदार इमेज क्वालिटी प्रदान करेगा। इसके अलावा, रियलमी पैड में 7,100 एमएएच की दमदार बैटरी दी जाएगी, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह 65 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम प्रदान करेगी। ट्वीट के अनुसार, रियलमी पैड में 18 वॉट क्विक चार्ज फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement
 

Realme India और Europe से सीईओ माधव सेठ ने आगामी टैबलेट की तस्वीर ट्विटर पर साझा की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया है, "जानें-पहचाने UI की वजह से लेटेस्ट #realmePad को इस्तेमाल करना मेरे से काफी आसान हो जाता है। मेरे लिए इसे यूरोप में हर जगह ले जाना बहुत सुविधाजनक है, जिससे चलते-फिरते व्यावसायिक बैठकों में भाग लेना बेहद आसान हो जाता है।" ट्वीट में किए गए यूरोप के जिक्र से अंदाजा लगाना बिल्कुल सुरतक्षित होगा कि रियलमी पैड भारत के अलावा यूरोपियन मार्केट में भी पेश किया जाएगा।
 

रियलमी पैड Realme 8s 5G और Realme 8i स्मार्टफोन के साथ 9 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह वर्चुअल इवेंट दोपहर 12.30 बजे से शुरू होगा।
Advertisement

लॉन्च से पहले रियलमी पैड को समर्पित पेज Flipkart पर लाइव किया गया है। इससे टैबलेट के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिलती है। Flipkart के टीज़र पेज के मुताबिक, Realme Pad में 10.4 इंच फुल-स्क्रीन WUXGA+ डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिजॉल्यूशन 2,000x1,200 पिक्सल और 82.5 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो होगा। टीज़र पेज पर रियलमी पैड दो कैमरा के साथ देखा जा सकता है, एक फ्रंट में और एक बैक में। पुरानी लीक के अनुसार टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा रियर और फ्रंट में मौजूद होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright and sharp display
  • Slim, good build quality
  • Good battery life
  • Good sound quality
  • 3.5mm headphone jack
  • Bad
  • No stylus or keyboard support
  • Not recommended for productivity
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हेलियो जी80

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2000x1200 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

स्टोरेज

64 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

7100 एमएएच
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 90Hz refresh rate display
  • Good performance
  • Decent battery life
  • 5G ready
  • Bad
  • No ultra-wide-angle camera
  • Average low-light camera performance
  • Spammy notifications from stock apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 810

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 120Hz display
  • Powerful processor
  • Good battery life
  • Bad
  • Average camera performance
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी96

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  2. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo का 12000mAh बैटरी वाला फोन 2 रियर कैमरा के साथ होगा लॉन्च!
  2. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
  4. URBAN लाया नया फिटनेस बैंड, 45 घंटे चलेगी बैटरी, साथ में ईयरबड्स भी
  5. Instagram पर AI करेगा आयु की पहचान, फिर दिखाएगा कंटेंट, झूठ होने पर करेगा अकाउंट ब्लॉक
  6. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
  7. 1 रिचार्ज और साल भर तक रोजाना 2GB इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री टीवी के फायदे
  8. Huawei ला रही नया वाइड फोन! 16GB रैम, डुअल कैमरा लीक
  9. iPhone 13 Mini जैसा कॉम्पेक्ट iPhone लॉन्च करने की Apple की तैयारी!
  10. 40 इंच स्मार्ट टीवी, कीमत 11 हजार से भी कम, Amazon पर बंपर ऑफर पर TV
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.