Realme ला रही नया टैबलेट Realme Pad 3, होगा 8GB रैम, 5G कनेक्टिविटी से लैस!
Realme Pad 3 कंपनी के लेटेस्ट टैबलेट के रूप में जल्द पेश किया जा सकता है। यह इससे पहले आए Realme Pad 2 का सक्सेसर होगा। रियलमी पैड 3 टैबलेट दो वर्जन में पेश किया जा सकता है। एक 5G वर्जन होगा और दूसरा WiFi Only मॉडल होगा। इसका मॉडल नम्बर RMP2501 बताया गया है। टैबलेट स्पेस ग्रे और शैंपेन गोल्ड कलर्स में लॉन्च किया जा सकता है।