6400mAh बैटरी, 8.7 इंच डिस्‍प्‍ले के साथ Realme Pad Mini लॉन्‍च, जानें प्राइस

रियलमी पैड मिनी में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2022 12:34 IST
ख़ास बातें
  • इसकी शुरुआती कीमत 9,990 PHP (लगभग 14,700 रुपये) है
  • फ‍िलहाल यह सिर्फ फिलीपींस में प्री-रिजर्वेशन के लिए उपलब्ध है
  • बाकी मार्केट्स में इसकी उपलब्धता पर कोई ऐलान नहीं हुआ है

यह Wi-Fi + LTE सपोर्ट के साथ आता है, जिसके दो मेमोरी ऑप्‍शन पेश किए गए हैं।

Photo Credit: Realme

Realme Pad Mini को फिलीपींस में अनवील कर दिया गया है। यह Pad स्लिम डिजाइन के साथ आता है और ऑक्टा-कोर Unisoc T616 प्रोसेसर से पावर्ड है। Realme Pad Mini में डुअल स्पीकर हैं। इस टैबलेट में 8.7 इंच का डिस्प्ले और 6,400mAh की बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। रियलमी पैड मिनी में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह Wi-Fi + LTE सपोर्ट के साथ आता है, जिसके दो मेमोरी ऑप्‍शन पेश किए गए हैं। 
 

Realme Pad Mini के दाम और उपलब्‍धता 

नए Realme Pad Mini की कीमत 3GB + 32GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 9,990 PHP (लगभग 14,700 रुपये) है। 4GB + 64GB स्टोरेज वाला टॉप-एंड मॉडल 11,990 PHP (लगभग 17,700 रुपये) के प्राइस टैग के साथ आता है। इस टैबलेट को ब्लू और ग्रे कलर ऑप्‍शंस में लाया गया है। फ‍िलहाल यह सिर्फ फिलीपींस में प्री-रिजर्वेशन के लिए उपलब्ध है। भारत समेत बाकी मार्केट्स में इसकी उपलब्धता और कीमत के बारे में अभी कोई ऐलान नहीं किया गया है। 

कंपनी ने पिछले साल Realme Pad को इंडिया में लॉन्‍च किया था। इसके 4GB + 64GB Wi-Fi + 4G मॉडल को 17,999 रुपये में लाया गया था। कंपनी ने 3GB + 32GB Wi-Fi + 4G मॉडल भी पेश किया था, जिसके दाम 15,999 रुपये हैं। वहीं, Wi-Fi मॉडल को 3GB + 32GB स्टोरेज मॉडल में 13,999 रुपये में लाया गया था।  
 

Realme Pad Mini के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Realme Pad Mini टैबलेट Realme UI की लेयर वाले Android 11 पर चलता है। इसमें 8.7 इंच का LCD (1,340x800 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्‍यो 84.59 फीसदी है। डिस्प्ले में सनलाइट मोड है, जो डिवाइस को आउटडोर इस्‍तेमाल के दौरान मैक्सिमम ब्राइटनैस देता है। Realme Pad Mini में ऑक्टा-कोर Unisoc T616 प्रोसेसर, माली-G57 MP1 GPU और 4GB तक रैम है। अधिकतम इंटरनल स्‍टोरेज 64GB है। 
Advertisement

Realme Pad Mini में 8 मेगापिक्सल का बैक कैमरा है। सेल्फी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इसके 64GB UFS 2.1 इंटरन स्टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। रियलमी पैड मिनी में डुअल स्टीरियो स्पीकर और सिंगल माइक्रोफोन है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के रूप में GSM, ब्लूटूथ v5 और WLAN दिए गए हैं। Realme Pad Mini में 6,400mAh की बैटरी है, जो 18W क्विक चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। टैबलेट में एल्यूमीनियम बॉडी है। इसका वजन 372 ग्राम है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.70 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक T616

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

800x1340 पिक्सल

रैम

3 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

स्टोरेज

32 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

6400 एमएएच
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright and sharp display
  • Slim, good build quality
  • Good battery life
  • Good sound quality
  • 3.5mm headphone jack
  • Bad
  • No stylus or keyboard support
  • Not recommended for productivity
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हेलियो जी80

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2000x1200 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

स्टोरेज

64 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

7100 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  7. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  9. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  10. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.