4GB रैम + 64GB स्टोरेज, 6,400mAh बैटरी के साथ Realme Pad Mini Tablet लॉन्च, Buds Q2s भी पेश

Realme Buds Q2s में 10mm डाइनेमिक बेस बूस्ट ड्राइवर दिए गए हैं।

4GB रैम + 64GB स्टोरेज, 6,400mAh बैटरी के साथ Realme Pad Mini Tablet लॉन्च, Buds Q2s भी पेश

Realme Pad Mini के वाइ-फाइ ऑनली 3GB RAM + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 10,999 रुपये है।

ख़ास बातें
  • Realme ने टैबलेट में रियर में 8-मेगापिक्सल कैमरा दिया है।
  • कंपनी ने Realme Buds Air 3 को भी लॉन्च किया है।
  • Realme Buds Q2s में Bluetooth v5.2 का सपोर्ट है।
विज्ञापन
Realme ने भारत में शुक्रवार को Realme GT Neo 3 और Realme Smart TV X FHD के साथ Realme Pad Mini और Realme Buds Q2s को लॉन्च किया है। Realme Pad Mini कंपनी का एंड्रॉयड टैबलेट है और Realme Buds Q2s नए अफॉर्डेबल ट्रू वायरलेस इयरबड्स हैं। Realme Pad Mini 8.7 इंच डिस्प्ले और 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा के साथ आता है। वहीं, Realme Buds Q2s में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट दिया गया है और यह 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ के लिए रेट किया गया है। 
 

Realme Pad Mini, Realme Buds Q2s price in India

Realme Pad Mini के वाइ-फाइ ऑनली 3GB RAM + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 10,999 रुपये है। वहीं, इसके वाइ-फाइ ऑनली 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 12,999 रुपये है। यह LTE वेरिएंट में भी आता है जिसमें 3GB + 32GB कन्फिग्रेशन के लिए 12,999 रुपये की कीमत रखी गई है और इसके  4GB + 64GB मॉडल के लिए 14,999 रुपये का दाम है। टैबलेट को ब्लू और ग्रे कलर्स में Flipkart, Realme.com और ऑफलाइन रिटेलर्स से 2 मई दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकता है। लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो, Realme Pad Mini को 2 से 9 मई के बीच 2,000 रुपये डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। 

Realme Buds Q2s की कीमत कंपनी ने 1,999 रुपये रखी है। इन्हें नाइट ब्लैक, पेपर ग्रीन और पेपर व्हाइट कलर्स में खरीदा जा सकता है। इयरबड्स 2 मई दोपहर 12 बजे से Amazon, Flipkart, Realme.com और ऑफलाइन रिटेलर्स से खरीदे जा सकेंगे। 

Realme ने पिछले साल Realme Pad को भारत में 3GB + 32GB कन्फिग्रेशन में वाई-फाई ऑनली वेरिएंट के साथ 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। इसमें 3GB + 32GB मॉडल में वाई-फाई + 4G वेरिएंट भी आता है जिसकी कीमत 15,999 रुपये है और 4GB + 64GB मॉडल की कीमत 17,999 रुपये है। 

कंपनी ने Realme Buds Air 3 को भी लॉन्च किया है। ये ब्लू कलर में हैं और Realme GT Neo 3 की शेड से मैच करते हैं। इन्हें 4 मई दोपहर 12 बजे से 4,999 रुपये में Realme.com से खरीदा जा सकता है। 
 

Realme Pad Mini specifications

Realme Pad Mini टैबलेट Android 11 आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 8.7 इंच (1,340x800 पिक्सल) डिस्प्ले है जो 84.59 प्रतिशत के स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ आता है। एलसीडी पैनल में सनलाइट मोड दिया गया है जो आउटडोर में इसे अच्छी ब्राइटनेस देता है। Pad Mini में ऑक्टा-कोर Unisoc T616 SoC चिप है, साथ में माली-G57 MP1 GPU और 4GB तक रैम दी गई है।

Realme ने टैबलेट में रियर में 8-मेगापिक्सल कैमरा दिया है और फ्रंट में 5-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया है। इसमें 64GB तक की UFS 2.1 स्टोरेज है जिसे microSD कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी में वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0 और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट इसमें दिया गया है। टैबलेट 4जी कनेक्टिविटी (ऑप्शनल) के साथ भी आता है। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर हैं।

डिवाइस में 6,400mAh बैटरी है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसके लिए दावा किया गया है कि यह सिंगल चार्ज में वीडियो स्ट्रीमिंग में 15.8 घंटे का बैकअप दे सकता है। इसके डाइमेंशन 211.8x124.5x7.6mm और वजन 372 ग्राम है। 
 

Realme Buds Q2s specifications

Realme Buds Q2s में 10mm डाइनेमिक बेस बूस्ट ड्राइवर दिए गए हैं जो डीप बेस के साथ हाइ क्वालिटी फ्रिक्वेंसी दे सकते हैं। इनमें Dolby Atmos का सपोर्ट भी मिलता है। इसके लिए आपके पास डॉल्बी एटमॉस इनेबल्ड स्मार्टफोन होना जरूरी है। 

Realme ने इनमें एक डेडीकेटेड Gaming Mode दिया है जो 88 मिलि सेकंड का लेटेंसी रेट देता है। इनमें कॉल्स के लिए एनवॉयरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) फीचर भी मिलता है। डिवाइस में टच कंट्रोल दिया गया है जिससे ट्रैक्स के बीच स्विच करना और कॉल्स का उत्तर देना, या टैप करके गेमिंग मोड ऑन करना शामिल है। 

Realme Buds Q2s में Bluetooth v5.2 का सपोर्ट है। इनमें 10 मीटर तक की कनेक्टिविटी रेंज दी गई है। इसके अलावा, इनमें IPX4 रेटिंग है जो पानी से बचाव करने में सक्षम है। चार्जिंग के लिए इनमें Micro-USB पोर्ट दिया गया है। कंपनी का कहना है कि चार्जिंग केस की बैटरी लाइफ के साथ ये 30 घंटे तक बैकअप दे सकते हैं। केस के डाइमेंशन 60.35x44.61x32.54mm है। इसका वजन 39 ग्राम है। सिंगल बड का वजन 4.1 ग्राम है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
ColourGreen
Headphone TypeIn-Ear
Microphoneहां
ConnectivityTrue Wireless Stereo (TWS)
TypeEarphones
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent 
  2. Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
  3. Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
  4. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
  6. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
  7. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
  8. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. Asus ने TUF Gaming F16, A15 लैपटॉप के साथ T700 Mini डेस्कटॉप किया लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. ₹3.97 लाख कीमत, 180Km से ज्यादा रेंज! Montra ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक ऑटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »