• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • 4GB रैम, 8MP कैमरा वाला Realme Pad mini कंपनी की इंडियन वेबसाइट पर स्पॉट, जल्द होगा लॉन्च!

4GB रैम, 8MP कैमरा वाला Realme Pad mini कंपनी की इंडियन वेबसाइट पर स्पॉट, जल्द होगा लॉन्च!

Realme Pad mini में Unisoc T616 प्रोसेसर है जिसके साथ Mali-G57 MP1 GPU दिया गया है।

4GB रैम, 8MP कैमरा वाला Realme Pad mini कंपनी की इंडियन वेबसाइट पर स्पॉट, जल्द होगा लॉन्च!

Realme Pad mini को इस महीने की शुुरुआत में फिलीपीन्स में लॉन्च किया जा चुका है।

ख़ास बातें
  • डिवाइस में 8MP f/2.0 अपर्चर कैमरा है।
  • फ्रंट में यह 5 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है।
  • इसकी बैटरी कैपिसिटी 6,400mAh की है।
विज्ञापन
Realme Pad mini को कंपनी इस महीने की शुरुआत में फिलीपीन्स में लॉन्च कर चुकी है। अब एक टिप्स्टर ने इसके इंडिया लॉन्च का खुलासा किया है। Realme Pad mini रियलमी का टैबलेट सेगमेंट में दूसरा लॉन्च है। पिछले साल रियलमी ने Realme Pad को लॉन्च किया था। हालांकि, भारत में Pad mini के अधिकारिक लॉन्च का चाइनीज फोन मेकर की ओर से अभी तक कोई संकेत नहीं मिला है। टिप्स्टर ने कंपनी की इंडियन वेबसाइट पर इस अपकमिंग टेबलेट को देखे जाने की बात कही है। 

टिप्स्टर सुधांशू अम्भोरे ने एक ट्विटर पोस्ट में लिखा है कि Realme Pad mini जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। हालांकि, पोस्ट में टिप्स्टर ने MySmartPrice की रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि डिवाइस को कंपनी की इंडियन वेबसाइट पर स्पेयर पार्ट्स पेज पर देखा गया है। लिस्टिंग में इसके दोनों वेरिएंट्स, वाइ-फाई ऑनली और एलटीई, का लॉन्च भारत में बताया गया है।   

फिलहाल, रियलमी की ओर से इसके ऑफिशिअल लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा नहीं किया गया है। Realme Pad को भारत में जहां 15,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, Realme Pad mini भी एक अफॉर्डेबल प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है, ऐसा कहा गया है। 

Realme Pad mini में 8.7 इंच एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 1340 x 800 पिक्सल है। किनारों पर बेज़ेल्स काफी पतले हैं जबकि लैंड्स्केप मोड में जब टैबलेट को पकड़ते हैं तो बेजल टॉप और बॉटम में मोटे दिए गए हैं, ताकि आसानी से टैब को संभाला जा सके। Realme Pad mini में Unisoc T616 प्रोसेसर है जिसके साथ Mali-G57 MP1 GPU दिया गया है। प्रोसेसर को 3GB/4GB रैम के साथ पेअर किया गया है। स्टोरेज के लिए यह 32GB और 64GB ऑप्शन्स के साथ आता है।

ऑप्टिक्स की बात करें तो डिवाइस में 8MP f/2.0 अपर्चर कैमरा है। फ्रंट में यह 5 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। कैमरा के साथ एलईडी फ्लैश नहीं दिया गया है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 6,400 mAh की है और यह 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें रिवर्स चार्जिंग फीचर भी दिया गया है। चार्जिंग यूएसबी टाइप सी पोर्ट के माध्यम से होती है। रिटेल बॉक्स के साथ कंपनी 18 वाट का चार्जर भी देती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में इस डिवाइस में Bluetooth 5.0 और Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac का सपोर्ट मिल जाता है। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »