Poco का पहला टैबलेट जल्द हो सकता है लॉन्च, यूरोपियन सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर दिखी लिस्टिंग

इस टैबलेट को यूरोप की EEC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर 2405CPCFBG के साथ देखा गया है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 मार्च 2024 22:14 IST
ख़ास बातें
  • इस टैबलेट को यूरोप की EEC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है
  • चाइनीज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Xiaomi का Poco एक सब-ब्रांड है
  • हाल ही में Poco ने भारत में X6 Neo 5G स्मार्टफोन को पेश किया था

यह Xiaomi या Redmi के टैबलेट का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco जल्द ही एक टैबलेट लॉन्च कर सकती है। इसे एक सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। यह Xiaomi या Redmi के टैबलेट का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। हाल ही में Poco ने भारत में X6 Neo 5G स्मार्टफोन को पेश किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6080 SoC 12 GB के RAM के साथ है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Tech Outlook की रिपोर्ट के अनुसार, इस टैबलेट को यूरोप की EEC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर 2405CPCFBG के साथ देखा गया है। हालांकि, इस टैबलेट के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिली है। चाइनीज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Xiaomi का Poco एक सब-ब्रांड है। 

पिछले सप्ताह Lenovo ने Legion Tab को लॉन्च किया था। इसे जल्द ही बिक्री के लिए बहुत से इंटरनेशनल मार्केट्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon चिपसेट और एक बड़ी बैटरी दी गई है। इसे एंड्रॉयड गेमिंग टैबलेट कहा जा रहा है। कंपनी का दावा है कि इससे पर्सनल कंप्यूटर (PC) और मोबाइल गेमिंग के बीच अंतर कम होगा। इसके 12 GB + 256 GB के एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 599 यूरो (लगभग 54,200 रुपये) का है। इसे स्टॉर्म ग्रे कलर में उपलब्ध कराया गया है। इसकी बिक्री इस महीने से यूरोप, मिडल ईस्ट और अफ्रीका के कई मार्केट्स में शुरू होगी। इसे एशिया के कुछ मार्केट्स में भी उपलब्ध कराया जा सकता है। 

इस टैबलेट में 8.8 इंच QHD+ (3,200 x 1,800 पिक्सल) डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें लेनोवो की PureSight गेमिंग डिस्प्ले टेक्नोलॉजी है जिससे विजुअल अधिक वाइब्रेंट दिखते हैं। Legion Tab में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8+ Gen 1 SoC 12 GB के LPDDR5x RAM और 256 GB की स्टोरेज के साथ है। इसकी स्टोरेज को एक माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमराहै। इस टैबलेट की 6,550 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड क्विक चार्ज 3.03 टेक्नोलॉजी के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें कनेक्टिविटी के विकल्पों में ब्लूटूथ 5.3 और Wi-Fi 6E हैं। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.40 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

3048x2032 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10000 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tablet, Processor, Sensor, Xiaomi, Market, Demand, Storage, Design, Smartphone, Poco, Europe, Prices
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.