पेंटा टी-पैड डबल्यूएस704डीएक्स 3जी टैबलेट लॉन्च, कीमत 4,999 रुपये

पेंटा टी-पैड डबल्यूएस704डीएक्स 3जी टैबलेट लॉन्च, कीमत 4,999 रुपये
विज्ञापन
पेंटल टेक्नोलॉजीज़ ने अपना पेंटा टी-पैड डबल्यूएस704डीएक्स टैबलेट भारत में लॉन्च किया है। इस टैबलेट की 4,999 रुपये है। टैबलेट एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट होमशॉप18 पर मिलेगा।

पेंटा टी-पैड डबल्यूएस704डीएक्स टैबलेट में डुअल-सिम के साथ 3जी नेटवर्क के लिए सपोर्ट मौजूद है जो इस डिवाइस की अहम खूबियों में से एक है। यह 7 इंच के एलसीडी डिस्प्ले के साथ आता है जिसका रिज़ॉल्यूशन है 1024x600 पिक्सल। डिवाइस में डुअल-कोर प्रोसेसर है जो 1.3गीगाहर्ट्ज़ की स्पीड पर चलेगा। टैबलेट 1जीबी रैम के साथ आएगा। डिवाइस की इनबिल्ट स्टोरेज 8जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

एंड्रॉयड 4.4 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले पेंटा टी-पैड डबल्यूएस704डीएक्स टैबलेट में एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसमें 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। 3जी के अलावा डिवाइस में वाई-फाई 802.11बी/जी/एन, ब्लूटूथ, यूएसबी ओटीजी और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। टैबलेट में 3000एमएएच की बैटरी है।

इस प्राइस रेंज में पेंटा टी-पैड डबल्यूएस704डीएक्स टैबलेट की टक्कर 4,999 रुपये वाले स्पाइस एमआई-730 टैबलेट से है।

एंड्रॉयड 4.4 किटकैट पर बेस्ड स्पाइस एमआई-730 में 7 इंच (600x1024 पिक्सल) का एचडी डिस्प्ले, 512एमबी रैम, 4जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड (32जीबी तक) सपोर्ट और 2800एमएएच की बैटरी है।  डुअल-सिम सपोर्ट करने वाला स्पाइस एमआई-730 टैबलेट वॉयस कॉलिंग फीचर के साथ आता है। इसमें 2 मेगापिक्सल का रियर और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »