Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Oppo Pad Mini के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 94,999 रुपये का है। इस टैबलेट को Lavender कलर में उपलब्ध कराया गया है। Oppo Pad Mini की बिक्री 29 अक्टूबर से की जाएगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2026 21:42 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Pad Mini में 8.8 इंच 2.5K डिस्प्ले दिया गया है
  • इस टैबलेट में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है
  • Oppo Pad Mini में 8,000 mAh की बैटरी है

इस टैबलेट में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट है

Photo Credit: Oppo

बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल Oppo ने भारत में गुरुवार को नया टैबलेट लॉन्च किया है। Oppo Pad Mini में 8.8 इंच 2.5K (2,520 x 1,680 पिक्सल्स)  OLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 दिया गया है। Oppo Pad Mini में 8,000 mAh की बैटरी है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth और  USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। इस टैबलेट के साथ Oppo Find X10 सीरीज और Oppo Enco X4 TWS Earbuds भी लॉन्च किया गया है। 

Oppo Pad Mini का प्राइस

इस टैबलेट के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 94,999 रुपये का है। Oppo Pad Mini को Lavender कलर में उपलब्ध कराया गया है। इस टैबलेट की बिक्री 29 अक्टूबर से कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जाएगी। 

Advertisement

Oppo Pad Mini के स्पसिफिकेशंस, फीचर्स

इस टैबलेट में 8.8 इंच 2.5K (2,520 x 1,680 पिक्सल्स)  OLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट, 344 ppi की पिक्सल डेंसिटी, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह मैट फिनिश के साथ है और इसमें कम ग्लेयर होने का दावा किया गया है। Oppo Pad Mini में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट और Adreno 829 GPU है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। इस टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth और  USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस टैबलेट में सेंसर्स के तौर पर एक्सेलरोमीटर, गायरोस्कोप, ई-कम्पास और एंबिएंट लाइट सेंसर दिए गए हैं। Oppo Pad Mini में 8,000 mAh की बैटरी 67 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इस टैबलेट का साइज 194.38 x 132.38 x 5.46 mm और भार लगभग 282 ग्राम का है। 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  7. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  2. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  4. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  5. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  6. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  7. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  8. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.