• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • 11.6 इंच बड़े डिस्प्ले के साथ OnePlus लॉन्च करेगी नया टैबलेट! डिटेल्स ऑनलाइन लीक

11.6 इंच बड़े डिस्प्ले के साथ OnePlus लॉन्च करेगी नया टैबलेट! डिटेल्स ऑनलाइन लीक

11.6 इंच बड़े डिस्प्ले के साथ OnePlus लॉन्च करेगी नया टैबलेट! डिटेल्स ऑनलाइन लीक

Photo Credit: Oppo

Oppo Pad 3 को कंपनी ने चीन में नवंबर में लॉन्च किया था।

ख़ास बातें
  • इस टैबलेट में 144Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है।
  • टैबलेट में कंपनी MediaTek Dimensity 8350 SoC दे सकती है।
  • इसमें 9520mAh की बैटरी, 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।
विज्ञापन
OnePlus जल्द ही एक नया टैबलेट लॉन्च कर सकती है। इस कथित टैबलेट के मेन स्पेसिफिकेशंस जैसे डिस्प्ले, चिपसेट, कैमरा, बैटरी, चार्जिंग आदि डिटेल्स ऑनलाइन लीक में सामने आए हैं। कहा जा रहा है कि अपकमिंग टैबलेट Oppo Pad 3 का ही रिब्रांडेड वर्जन होगा। Oppo Pad 3 को कंपनी ने चीन में नवंबर में लॉन्च किया था। आइए जानते हैं अब इस नए टैबलेट में कौन से फीचर्स के साथ कंपनी बदलाव करके इसे पेश करने वाली है। 

OnePlus कथित तौर पर एक नए टैबलेट पर काम कर रही है। यह टैबलेट का स्टैंडर्ड वर्जन बताया जा रहा है। यानी कि यह प्रो मॉडल नहीं होगा, जैसा कि हालिया अफवाहों में बताया जा रहा था। Weibo पर एक पोस्ट के माध्यम से टिप्स्टर Digital Chat Station ने इस कथित टैबलेट के डिटेल्स शेयर किए हैं। इसमें 11.6 इंच डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें 2.8K रिजॉल्यूशन होगा जो कि 2,800x2,000 पिक्सल के साथ आ सकता है। 

LCD डिस्प्ले वाले इस टैबलेट में 144Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। प्रोसेसर के बारे में टिप्स्टर ने कहा है कि इस टैबलेट में कंपनी MediaTek Dimensity 8350 SoC दे सकती है। बैटरी की बात करें तो इसमें 9520mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है जिसके साथ में 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। 

कैमरा की बात करें तो इसमें रियर, और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है। हालांकि टिप्स्टर ने भी यहां पर टैबलेट के मॉनिकर की बात नहीं की है। साथ ही टैबलेट की लॉन्च टाइमलाइन के बारे में भी यहां कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

OnePlus का यह टैबलेट Oppo Pad 3 का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। जिसमें 11.61 इंच 2.8K IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। टैबलेट में Android 15 आधारित ColorOS 15 ओएस दिया गया है। इसमें 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। टैबलेट की कीमत CNY 2,099 (लगभग 24,400 रुपये) से शुरू होती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »