OnePlus Pad 2 Pro टैबलेट में मिलेगी 16GB रैम, 10,000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग स्पीड! लॉन्च से पहले खुलासा

टैबलेट में 13.2 इंच का LCD डिस्प्ले पैनल आने की संभावना है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 मार्च 2025 14:19 IST
ख़ास बातें
  • टैबलेट में 13.2 इंच का LCD डिस्प्ले पैनल आने की संभावना है।
  • डिवाइस में पावरफुल Snapdragon 8 Elite चिपसेट सुझाया गया है।
  • इसमें 16GB तक रैम की पेअरिंग देखने को मिल सकती है।

OnePlus Pad Pro में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया है।

OnePlus के अगले टैबलेट का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक खास खबर है। कंपनी का Pad 2 Pro टैबलेट मार्केट में जल्द दस्तक दे सकता है। इस टैबलेट के कुछ मेन स्पेसिफिकेशंस भी इस लीक के माध्यम से बताए गए हैं। टैबलेट में 13.2 इंच का LCD डिस्प्ले पैनल आने की संभावना है। डिवाइस में पावरफुल Snapdragon 8 Elite चिपसेट सुझाया गया है जिसके साथ में 16GB तक रैम की पेअरिंग देखने को मिल सकती है। इसके अलावा कई और धांसू फीचर्स इस डिवाइस में बताए गए हैं। आइए विस्तार से जानते हैं। 

OnePlus Pad 2 Pro टैबलेट साल की पहली छमाही में दस्तक दे सकता है। चीन से जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने इसकी लॉन्च टाइमलाइन और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। टिप्स्टर के अनुसार टैबलेट में 13.2 इंच बड़ा LCD डिस्प्ले होगा जिसमें 3.4K रिजॉल्यूशन आ सकता है। टैबलेट Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस होगा जिससे कि यह गेमिंग के लिए उपयुक्त डिवाइस कहलाएगा। डिवाइस में 16GB LPDDR5X RAM और 1TB तक स्टोरेज दी जा सकती है। इसमें UFS 4.0 टाइप स्टोरेज होगी। इस टैबलेट में 10,000 mAh तक बैटरी देखने को मिल सकती है। जिसके साथ में 67W या 80W फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है। 

कैमरा के बारे में कहा गया है कि OnePlus Pad 2 Pro में रियर में 13MP कैमरा होगा। फ्रंट में यह 8MP कैमरा के साथ आ सकता है। यहां पर एक और बात ध्यान देने योग्य है कि इससे पहले आए मॉडल OnePlus Pad Pro में कंपनी ने Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया था। उसके बाद Oppo Pad 3 Pro को भी इसी चिपसेट के पावरफुल वर्जन के साथ मार्केट में उतारा गया। अब यहां संभावना बनती है कि Oppo Pad 4 Pro में भी OnePlus Pad 2 Pro जैसे ही स्पेसिफिकेशंस देखने को मिल सकते हैं। 

Oppo Pad 4 Pro के लिए भी साल की पहली छमाही में लॉन्च होने की संभावना बताई जा रही है। अनुमानित स्पेसिफिकेशंस में टैबलेट 13.2 इंच के LCD पैनल के साथ आ सकता है। इसमें भी Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जा सकता है। डिवाइस में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। बहरहाल, कंपनी की ओर से अधिकारिक रूप से स्पेसिफिकेशंस का कोई संकेत नहीं है। जल्द ही इनके बारे में कुछ और जानकारी सामने आ सकती है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Quality accessories
  • Vibrant and sharp display
  • Immersive speakers
  • Fluid software
  • Two-day battery life, 67W fast charging
  • Bad
  • Average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.61 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 9000

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2800x2000 पिक्सल

रैम

12 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

9510 एमएएच
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.10 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Gen 3 SoC

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

3200x2120 पिक्सल

रैम

12 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

9510 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  5. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  10. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.