OnePlus ने 12140mAh की बड़ी बैटरी, फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ Pad 2 Pro किया लॉन्च

OnePlus ने चीनी बाजार में अपना नया टैबलेट OnePlus Pad 2 Pro लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 मई 2025 12:50 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Pad 2 Pro में 13.2 इंच की 3.4K डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus Pad 2 Pro में 12,140mAh की बैटरी दी गई है।
  • OnePlus Pad 2 Pro में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

OnePlus Pad 2 Pro Launched: इस टैबलेट में 13.2 इंच की 3.4K डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने चीनी बाजार में अपना नया टैबलेट OnePlus Pad 2 Pro लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट में क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है जो कि दमदार परफॉर्मेंस प्रदान करता है। लंबे समय तक इस्तेमाल करने वालों के लिए 12,140mAh की बैटरी दी गई है जो कि तेजी से चार्ज होने के लिए 67W SuperVOOC का सपोर्ट करती है। अगर आप OnePlus Pad 2 Pro खरीदने का बारे में सोच रहे हैं तो यहां हम आपको इसके फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus Pad 2 Pro Price


OnePlus Pad 2 Pro के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3199 yuan (लगभग 37,875 रुपये), 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3499 yuan (लगभग 41,430 रुपये), 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3799 yuan (लगभग 44,980 रुपये) और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3999 yuan (लगभग 47,350 रुपये) है। अन्य एक्सेसरीज की कीमत जैसे कि Smart Touch Keyboard की कीमत 699 yuan (लगभग 8,275 रुपये), OnePlus Smart Stylus Pro की कीमत 499 yuan (लगभग 5,905 रुपये) और Protective case की कीमत 199 yuan (लगभग 2,355 रुपये) है। यह टैबलेट ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और चीनी बाजार में बिक्री 20 मई से शुरू होगी। यह टैबलेट डीप सी ब्लू और ग्लेशियर सिल्वर कलर में उपलब्ध है।


OnePlus Pad 2 Pro Specifications


OnePlus Pad 2 Pro में 13.2 इंच की 3.4K डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3392 x 2400 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट, 315 पीपीआई, 900 निट्स HBM ब्राइटनेस, 144/120/90/60/50/48/30Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट, 540Hz टच सैंपलिंग रेट और डॉल्बी विजन सपोर्ट शामिल है। इस टैबलेट में 4.32Hz ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 एलीट 3nm मोबाइल प्लेटफॉर्म के साथ एड्रेनो 830 जीपीयू दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB / 12GB / 16GB LPDDR5X RAM के साथ 256GB / 512GB UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pad 2 Pro के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल क लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में यूएसबी टाइप सी 3.2 Gen1, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, 5G और एनएफसी सपोर्ट शामिल है। साउंड फीचर्स में 8 स्पीकर और हाई रेज सर्टिफिकेशन शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो Pad 2 Pro की लंबाई 289.61 मिमी, चौड़ाई 209.66 मिमी, मोटाई 5.97 मिमी और वजन 675 ग्राम है। इस टैबलेट में 12,140mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

13.20 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Elite

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2400x3392 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

12140 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  3. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  8. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  9. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  10. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.