OnePlus Pad 2 टैबलेट MRP से Rs 10 हजार तक हुआ सस्ता! 3K डिस्प्ले, 9510mAh बैटरी से लैस, जानें ऑफर

ICICI कार्ड के माध्यम से टैबलेट खरीद पर 3 हजार रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 नवंबर 2024 10:05 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Pad 2 टैबलेट Rs 40,999 में लिस्ट किया गया है
  • इसी के साथ Amazon बैंक ऑफर भी दे रही है
  • टैबलेट को 37,999 रुपये की प्रभावी कीमत में खरीदा जा सकता है

OnePlus Pad 2 में 12.1 इंच का 3K डिस्प्ले है

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Pad 2 टैबलेट को सस्ते में खरीदने का यह सुनहरा मौका है। यह टैबलेट इस साल जुलाई में लॉन्च हुआ था और अब फेस्टिव सीजन के दौरान यह भारी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। कंपनी ने यह टैबलेट 47,999 रुपये के MRP पर लॉन्च किया था। लेकिन अब इसकी कीमत 40,999 रुपये तक नीचे आ चुकी है। इसके अलावा अगर ग्राहक बैंक ऑफर लगाकर इसे खरीदता है तो कीमत और भी ज्यादा कम हो जाती है। आइए जानते हैं ऑफर डिटेल। 

OnePlus Pad 2 टैबलेट Rs 40,999 में लिस्ट किया गया है। इसकी कीमत अब MRP से 7 हजार रुपये तक कम हो चुकी है। इसी के साथ Amazon बैंक ऑफर भी दे रही है जिसके बाद यह और भी सस्ते में खरीदा जा सकता है। अगर ग्राहक ICICI कार्ड के माध्यम से टैबलेट को खरीदता है तो इस पर 3 हजार रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी पा सकता है। जिसके बाद इस टैबलेट की प्रभावी कीमत 37,999 रुपये रह जाती है। यानी कि टैबलेट MRP से लगभग 10 हजार रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है। 
Advertisement
 

OnePlus Pad 2 Specifications

OnePlus Pad 2 में 12.1 इंच का 3K डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2,120x3,000 पिक्सल है। यह Android 14 बेस्ड OxygenOS 14 पर चलता है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 303ppi पिक्सल डेंसिटी, 88.40 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 900 nits पीक ब्राइटनेस दी गई है। स्क्रीन में डॉल्बी विजन सपोर्ट भी है। टैबलेट Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट पर काम करता है, साथ में 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज है।

OnePlus Pad 2 में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें क्वाड स्टीरियो स्पीकर हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शन में ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई 7, डुअल-बैंड वाई-फाई और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। टैबलेट फेस रिक्गनिशन को सपोर्ट करता है। 
Advertisement

OnePlus Pad 2 को OnePlus Stylo 2 और Smart Keyboard के साथ लैपटॉप में बदला जा सकता है। पोर्टेबल कीबोर्ड में एक मैग्नेटिक होल्डर और एडजस्टेबल टिल्ट मिलता है, जो 110 डिग्री से 165 डिग्री तक टिल्ट होता है। OnePlus Pad 2 में 9,510mAh की बैटरी है, जो 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका माप 268.66x195.06x6.49 mm और वजन 584 ग्राम है।  
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Tall display is great for work and play
  • Seamless connectivity with OnePlus smartphones
  • Comfortable typing experience
  • Stylo 2 experience is unique
  • Software is packed with features
  • Immersive 6-speaker sound
  • Bad
  • Average cameras
  • Works better with OnePlus smartphones
  • Keyboard?s trackpad needs work
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.10 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Gen 3 SoC

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2120x3000 पिक्सल

रैम

12 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

9510 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.